राजद संसदीय बोर्ड में नहीं हुआ पारस और सहनी पर विचार, अब लालू यादव लेंगे अंतिम फैसला

Published by :Ashish Jha
Published at :20 Mar 2024 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
राजद संसदीय बोर्ड में नहीं हुआ पारस और सहनी पर विचार, अब लालू यादव लेंगे अंतिम फैसला

राष्ट्रीय जनता दल ने बुधवार को लोकसभा के दौरान सभी प्रकार के निर्णय लेने के लिए पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद को अधिकृत कर दिया है. सीटों की संख से लेकर उम्मीदवारों के नाम तक अब लालू प्रसाद ही तय करेंगे. पारस और मुकुश सहनी को लेकर भी अंतिम निर्णय अब लालू यादव ही लेंगे.

विज्ञापन

पटना. लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन शुरू हो चुका है और महागठबंधन में सीट शेयरिंग फॉर्मूले को लेकर बातचीत जारी है. ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं को न सीटों का पता चल पा रहा है और न ही उम्मीदवारों की कोई सूची ही सामने आयी है. बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी राजद ने बुधवार को संसदीय दल की बैठक की. इस बैठक में पार्टी के संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य शामिल हुए. इस बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा चुनाव को लेकर आगे के सभी फैसले लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष लालू यादव को अधिकृत कर दिया गया.

समान विचारधारा के लोगों से हो रही बातचीत

बैठक में शामिल हुए राजद के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लालू यादव ने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है. इसके साथ ही इस बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि आगमी चुनाव को लेकर हमलोगों ने लालू यादव को सभी तरफ से निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है. सीट बंटवारा को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोग समान विचारधारा वाली पार्टी से बातचीत करेंगे और उसके बाद फैसला करेंगे. हमारी पार्टी के तरफ से कैंडिडेट कौन होगा, इसका निर्णय लालू यादव लेंगे. इस मामले में हमलोगों ने उन्हें अधिकृत किया है और वह हर चीज़ का ध्यान रखकर ही निर्णय लेंगे.

Also Read: बिहार के पटना और मधुबनी में सीमेंट प्लांट, गोपालगंज में लगेगा इथेनॉल फैक्ट्री, जानें होगा कितने का निवेश

जो लालू यादव तय करेंगे पार्टी को मंजूर

उधर, राजद के तमाम नेता से जब पशुपति पारस और मुकेश सहनी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमलोग समान विचारधारा वाली पार्टी से बातचीत करेंगे. लेकिन, अभी आज की बैठक में इन दोनों नेताओं के नाम को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. इसके अलावा पार्टी के तरफ से हर उचित निर्णय के लिए लालू यादव अधिकृत हैं. बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी जो प्रस्ताव आ रहा है, उस पर फैसला लेने के लिए लालू यादव को अधिकृत किया गया है. पार्टी उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ने जा रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन