आधी रात को गिरफ्तारी और अब दो दिन की न्यायिक हिरासत, पप्पू यादव की जमानत पर सोमवार को फैसला

Updated:
विज्ञापन

पप्पू यादव

Pappu Yadav: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट ने दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. फिलहाल वे पीएमसीएच में रहेंगे. सोमवार को जमानत पर सुनवाई होगी. कांग्रेस ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है और गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Pappu Yadav: पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को पटना की अदालत ने दो दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस दौरान उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में रखा जाएगा. उनकी जमानत याचिका पर अब सोमवार को सुनवाई होगी. पुलिस ने शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

देर रात हुई थी गिरफ्तारी

पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात पटना स्थित उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया था. यह कार्रवाई करीब तीन दशक पुराने एक मामले को लेकर की गई है. गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत को देखते हुए पहले उन्हें इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान ले जाया गया. इसके बाद शनिवार सुबह पीएमसीएच में उनका हेल्थ चेकअप कराया गया और फिर पुलिस ने उन्हें पटना सिविल कोर्ट पहुंचाया.

समर्थकों ने पुलिस का किया विरोध

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव के समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और रास्ता रोकने की कोशिश की. इस दौरान कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा. पटना सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है. मौके पर मौजूद लोगों की पहचान वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर की जा रही है और आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बहुत पुराना है मामला

यह मामला वर्ष 1995 का है और पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से जुड़ा है. उस समय संपत्ति से संबंधित एक विवाद में पप्पू यादव के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. हाल ही में एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने इस केस में संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था. अदालत ने कहा कि बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद सांसद अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया.

इस बीच कांग्रेस पार्टी ने इस गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए हैं. पार्टी नेताओं का कहना है कि पप्पू यादव हाल के दिनों में पटना में एक छात्रा से जुड़े गंभीर मामले को लेकर मुखर थे. कांग्रेस का आरोप है कि इसी कारण से पुराने केस को आगे बढ़ाकर उनकी गिरफ्तारी की गई.

इसे भी पढ़ें: बिजली चोरी करने वाले हो जाएं सावधान, अब गूगल अर्थ से ट्रेस होगी लोकेशन, ऐसे काम करेगी नई तकनीक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन