ePaper

राज्य में लगातार हो रही वर्षा से 93% हुई धान की रोपनी

Updated at : 14 Aug 2025 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में लगातार हो रही वर्षा से 93% हुई धान की रोपनी

राज्य में लगातार हो रही झमाझम बारिश से धान की खेती को काफी फायदा हुआ है. बिहार में 93 फीसदी खेतों में धान की रोपनी हो चुकी है.

विज्ञापन

राज्यभर में इस साल 37 लाख 24 हजार 563 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित संवाददाता, पटना राज्य में लगातार हो रही झमाझम बारिश से धान की खेती को काफी फायदा हुआ है. बिहार में 93 फीसदी खेतों में धान की रोपनी हो चुकी है. आधा दर्जन से अधिक जिलों में धान की रोपनी लक्ष्य के करीब पहुंच गयी है. अररिया में 94, कैमूर में 95.9 कटिहार 94, सारण 93, सहरसा 92.6, पूर्णिया 91.5, पश्चिम चंपारण 94.7, किशनगंज 94.6, मधेपुरा 93.7 व कटिहार में 94.7 फीसदी से अधिक धान की रोपनी हो चुकी है. अन्य जिलों में भी औसतन 90 फीसदी के आसपास धान की रोपनी हुई है. राज्यभर में इस साल 37 लाख 24 हजार 563 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बारिश नहीं होने से सूखे के हालात बनने लगे थे : धान की खेती के शुरुआती समय में सूखे के आसार दिखने लगे थे. इसे देखते हुए बिहार सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए डीजल अनुदान देने की तैयारी शुरू कर दी थी. कैबिनेट से एक सौ करोड़ रुपये डीजल अनुदान में देने के लिए रिजर्व रखा है. डीजल अनुदान देने के लिए नियम भी निर्धारित कर दिये गये हैं. राज्यभर में इस साल 37 लाख 24 हजार 563 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित संवाददाता, पटना राज्य में लगातार हो रही झमाझम बारिश से धान की खेती को काफी फायदा हुआ है. बिहार में 93 फीसदी खेतों में धान की रोपनी हो चुकी है. आधा दर्जन से अधिक जिलों में धान की रोपनी लक्ष्य के करीब पहुंच गयी है. अररिया में 94, कैमूर में 95.9 कटिहार 94, सारण 93, सहरसा 92.6, पूर्णिया 91.5, पश्चिम चंपारण 94.7, किशनगंज 94.6, मधेपुरा 93.7 व कटिहार में 94.7 फीसदी से अधिक धान की रोपनी हो चुकी है. अन्य जिलों में भी औसतन 90 फीसदी के आसपास धान की रोपनी हुई है. राज्यभर में इस साल 37 लाख 24 हजार 563 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. बारिश नहीं होने से सूखे के हालात बनने लगे थे : धान की खेती के शुरुआती समय में सूखे के आसार दिखने लगे थे. इसे देखते हुए बिहार सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए डीजल अनुदान देने की तैयारी शुरू कर दी थी. कैबिनेट से एक सौ करोड़ रुपये डीजल अनुदान में देने के लिए रिजर्व रखा है. डीजल अनुदान देने के लिए नियम भी निर्धारित कर दिये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन