कैंपस : जिले के चार हजार शिक्षक ही प्रतिदिन बना रहे ऑनलाइन हाजिरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर ट्रायल शुरू है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर ट्रायल शुरू है. पिछले 17 दिनों में ऑनलाइन हाजिरी बनाने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अब भी करीब 10 हजार के करीब शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं बना रहे हैं. ट्रायल के पहले दिन 25 जून को जिले में कुल 14,948 शिक्षकों में मात्र 1189 शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करायी थी. हालांकि जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से सख्ती बरतने के बाद अब प्रतिदिन चार हजार के करीब शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी एप के माध्यम से दर्ज करा रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि फिलहाल तीन महीने तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में उपस्थिति शिक्षक दर्ज करायेंगे. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति बनाने में शिक्षकों को जो समस्या हो रही है, उसकी शिकायत शिक्षक गठित किये गये कोषांग से करेंगे. शिक्षकों की समस्याओं के निबटारे के लिए विभाग को इसकी जानकारी दी जायेगी.सबसे कम इन प्रखंडों में दर्ज हो रही ऑनलाइन उपस्थिति
जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्कूलों में अब भी कई शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर केवल मैनुअल उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. पुनपुन प्रखंड में 110, नौबतपुर में 93, मोकामा में 86, मसौढ़ी में 108, बख्तियापुर में 78, बिहटा में 135, मनेर में 156, धनरूआ में 123, पालीगंज में 157 शिक्षकों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










