ePaper

परीक्षा पर चर्चा के लिये स्कूलों से मात्र 12 प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन, 11 जनवरी तक देना होगा आवेदन

Updated at : 04 Jan 2026 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा पर चर्चा के लिये स्कूलों से मात्र 12 प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन, 11 जनवरी तक देना होगा आवेदन

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिये जिले के स्कूलों की ओर से सुस्ती बरती जा रही है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना प्रधानमंत्री का कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा में शामिल होने के लिये जिले के स्कूलों की ओर से सुस्ती बरती जा रही है. अब तक कक्षा छह से 12वीं के मात्र 12 प्रतिशत स्कूलों ने ही परीक्षा में चर्चा में शामिल होने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है. पटना जिला की ओर से रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य 301854 रखा गया है. लेकिन इसमें से मात्र 38, 145 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में सभी विद्यालय, शिक्षकों, विध्यार्थियों और अभिभावकों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही सभी विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना है. कार्यक्रम में सहभागिता के लिये रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 11 जनवरी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, वर्ग शिक्षकों, कंप्यूटर शिक्षकों व आइसीटी प्रभारी शिक्षक को विद्यालय के अधिकतम विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिये निर्देश दिए हैं. 500 शब्दों में अपने मन में चल रहे सवालों को लिखकर भेजना होगा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम फरवरी में आयोजित होने की संभावना है. जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों से बात करेगे. इसमें भाग लेने वाले बच्चों को अपने मन में चल रहे सवालों को 500 शब्द में लिखकर भेजना होगा. इसके तहत बेहतर सवालों का चयन किया जायेगा. जिसका जवाब प्रधानमंत्री बच्चों को देंगे. इसमें बिहार के सरकारी स्कूलों के बच्चे भी लेंगे. जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी स्कूलों के प्रधान को पत्र लिखकर निर्धारित तिथि के अंदर पंजीयन कराने का निर्देश दिया है. इसके अलावा सीबीएसइ सहित अन्य बोर्ड के विद्यार्थी भी पंजीयन कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन