ePaper

बैंककर्मी के खाते से उड़ाये एक लाख 60 हजार

Updated at : 19 Mar 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
बैंककर्मी के खाते से उड़ाये एक लाख 60 हजार

साइबर अपराधियों ने आलमगंज थाना के नुरानीबाग कॉलोनी निवासी मो असलम अंसारी के खाते से यूपीआइ के जरिये एक लाख 60 लाख रुपये की राशि उड़ा ली है.

विज्ञापन

पटना सिटी. साइबर अपराधियों ने आलमगंज थाना के नुरानीबाग कॉलोनी निवासी मो असलम अंसारी के खाते से यूपीआइ के जरिये एक लाख 60 लाख रुपये की राशि उड़ा ली है. पीड़ित ने आलमगंज थाने में दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत है. अगमकुआं आरएमआरआइ शाखा में कार्यरत है. बैंक एकाउंट से यूपीआइ माध्यम से तीन दिनों के अंदर चार दफा में उक्त राशि निकाली गयी है. चारों दफा साइबर अपराधियों ने अलग-अलग खाते में 40 हजार रुपये की एक बार में निकासी की है. इस तरह चार दफा में एक लाख 60 हजार रुपये की राशि निकासी कर ली है. पीड़ित बैंककर्मी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन