ePaper

पटना में सीएम के सामने लगे '2025 फिर से नीतीश' के नारे, महिला दिवस पर जदयू ऑफिस से निकला बड़ा संदेश

Updated at : 08 Mar 2025 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
cm nitish holi | On Women's Day in Patna, slogans of 'Nitish again in 2025' were raised in front of the CM

महिला दिवस पर सीएम नीतीश कुमार

Womens Day 2025: पटना में जदयू ऑफिस में महिला दिवस पर 'महिला सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. उन्होंने महिलाओं को बधाई दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने '2025 फिर से नीतीश' के नारे लगाए.

विज्ञापन

Womens Day 2025: पटना में जदयू ऑफिस में महिला दिवस पर ‘महिला सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन हुआ. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे थे. कार्यक्रम में महिलाओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है. इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘2025 फिर से नीतीश’ के नारे लगाए, जिससे माहौल गूंज उठा.

महिला सशक्तिकरण पर नीतीश कुमार का जोर

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को मंच पर बुलाकर कहा, “आपको अध्यक्ष बनाया हूं, सबके लिए अच्छे से काम कीजिए.” उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया. जिनमें पंचायत और सरकारी नौकरियों में आरक्षण, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जीविका योजना और महिला सुरक्षा योजना शामिल हैं.

“नीतीश सरकार ने महिलाओं के लिए किया ऐतिहासिक काम”

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा, “आज गांव-घर की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए जो किया है, वह कोई और नहीं कर सका.” वहीं, जीविका दीदी सरिता देवी ने भी सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा, “पहले हम दूसरों पर निर्भर थे, अब खुद के पैरों पर खड़े हैं.” इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से आईं महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और मुख्यमंत्री की पहल की सराहना की.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन