प्रधानमंत्री के संबोधन पर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री और कन्हैया कुमार ने नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना, कहा...

Author : Kaushal Kishor Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jun 2020 6:34 PM

विज्ञापन

On the Prime Minister's address : पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद के नेता तेजस्वी यादव और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने तीखा हमला किया है. तेजस्वी यादव ने जहां कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है, वहीं सीपीआई नेता व जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है.

विज्ञापन

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद के नेता तेजस्वी यादव और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार ने तीखा हमला किया है. तेजस्वी यादव ने जहां कोरोना संकट को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है, वहीं सीपीआई नेता व जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है.

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने कहा है कि बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार चलानेवाले मुख्यमंत्री अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही बात नहीं मान रहे हैं. उन्हें कोरोना से ज्यादा चुनाव की पड़ी है.

उन्होंने कहा है कि बिहार में मंत्री से लेकर जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक तक कोरोना से पीड़ित हो रहे हैं. सरकार इनसे निबटने के लिए जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में लोगों का रैंडम टेस्ट नहीं कराया जा रहा है. बिहार के कोरोना समर्पित एकमात्र अस्पताल में बारिश का पानी जमा हो जा रहा है. इन परिस्थितियों में बिहार के हालात पर प्रधानमंत्री को संज्ञान लेना चाहिए.

वहीं, सीपीआई नेता व जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शायराना अंदाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ अब नवंबर माह तक करीब 81 करोड़ लाभार्थियों को दिये जाने की घोषणा पर हमला बोलते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ”बोलो रे बेईमान, क्यूं सरेंडर किया देश का सम्मान, और क्यूं नहीं लिया अब तक चाइना का नाम, गलवान में शहीद हो गए हमारे 20 जवान, और तुम पका रहे जुलाई में छठ पूजा का पकवान.”

विज्ञापन
Kaushal Kishor

लेखक के बारे में

By Kaushal Kishor

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन