ePaper

मिशन एडमिशन : लोयोला में नर्सरी और एलकेजी के लिए 9 और 10 जनवरी को ऑफलाइन मिलेगा फॉर्म

Updated at : 05 Jan 2026 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
मिशन एडमिशन : लोयोला में नर्सरी और एलकेजी के लिए 9 और 10 जनवरी को ऑफलाइन मिलेगा फॉर्म

नये सत्र 2026-27 में शहर के विभिन्न स्कूलों की ओर से एडमिशन फॉर्म जारी कर दिया गया है

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

नये सत्र 2026-27 में शहर के विभिन्न स्कूलों की ओर से एडमिशन फॉर्म जारी कर दिया गया है. कुर्जी स्थित लोयोला माउंटेसरी स्कूल की ओर से अभिभावकों को एडमिशन फॉर्म भरने का एक और मौका दिया गया है. जो अभिभावक ऑनलाइन मोड में नर्सरी और एलकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म नहीं भर पाये हैं वे 9 और 10 जनवरी को ऑफलाइन मोड में एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं. एडमिशन फॉर्म स्कूल के काउंटर पर सुबह 9:30 से दोपहर 2 बजे तक मिलेगा. एडमिशन फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. नर्सरी में एडमिशन के लिये बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक तीन से चार वर्ष होना चाहिये. वहीं एलकेजी में एडमिशन के लिये बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक चार से पांच वर्ष होना चाहिए.

कार्मेल हाइस्कूल :

यहां एलकेजी का एडमिशन फॉर्म 10 से ऑनलाइन भरा जा सकता है. स्कूल की वेबसाइट www.patnacarmel.com पर एडमिशन फॉर्म 12 जनवरी तक भर सकते हैं. एडमिशन फॉर्म की कीमत 700 रुपये है. बच्चे की उम्र तीन से चार वर्ष होनी चाहिए.

संत माइकल हाइ स्कूल :

यहां सत्र 2026-27 में एलकेजी का एडमिशन फॉर्म जनवरी के दूसरे सप्ताह और क्लास वन का एडमिशन फॉर्म फरवरी माह में जारी किया जायेगा. स्कूल की ओर से एलकेजी में 120 सीटों पर क्लास वन में 90 सीटों पर एडमिशन लिया जायेगा.

मेरी वार्ड किंडर गार्टेन स्कूल :

यहां सत्र 2026-27 में केवल नर्सरी में ही एडमिशन लिया जायेगा. फॉर्म केवल 10 जनवरी को ही स्कूल काउंटर पर सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक मिलेगा. फॉर्म की कीमत एक हजार रुपये रखी गयी है. बच्चे की उम्र अप्रैल 2026 तक तीन से चार वर्ष के बीच होनी चाहिए. 10 जनवरी को ही अभिभावकों को फॉर्म भर कर स्कूल में जमा करना होगा.

डीएवी :

डीएवी बीएसइबी में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में एडमिशन के लिए फॉर्म 15 जनवरी को जारी किया जायेगा. यहां फॉर्म की कीमत 500 रुपये होगी. यहां नर्सरी में एडमिशन के लिए 31 मार्च 2026 तक बच्चे की उम्र तीन वर्ष, एलकेजी में एडमिशन के लिए चार वर्ष और यूकेजी में एडमिशन के लिए पांच वर्ष उम्र होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन