ePaper

इग्नू में अब 31 जुलाई तक ले सकते हैं एडमिशन

Updated at : 16 Jul 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
इग्नू में अब 31 जुलाई तक ले सकते हैं एडमिशन

इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना इग्नू ने जुलाई 2025 सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है. छात्र आधिकारिक पोर्टल पर विभिन्न प्रोग्राम्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पहले यह तिथि 15 जुलाई थी, लेकिन छात्रों की मांग पर इग्नू ने इसे बढ़ा दिया है. स्टूडेंट्स के 300 प्रोग्राम्स में एडमिशन लेने के लिए ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जिन स्टूडेंट्स का इग्नू में पहले से एडमिशन है और वे अगली कक्षा के लिए री-रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, उनके लिए भी अंतिम तिथि 31 जुलाई ही है. इग्नू के किसी भी ओपन या ऑनलाइन प्रोग्राम में एडमिशन लेने से पहले स्टूडेंट्स को अपनी एबीसी आइडी के माध्यम से एक डीइबी-आइडी बनाना जरूरी है. इसके बिना एडमिशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी. इस सत्र में 300 से अधिक कोर्स उपलब्ध हैं, जिनमें से 48 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम और 75 पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम शामिल हैं. इसके अलावा, डिप्लोमा, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस प्रोग्राम्स में एडमिशन ले सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

ANURAG PRADHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन