कैंपस : मगध महिला कॉलेज में कैबिनेट इलेक्शन के लिए आज से मिलेगा नॉमिनेशन फॉर्म
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Apr 2024 6:40 PM
मगध महिला कॉलेज में इस साल 13 पदों के लिए कैबिनेट इलेक्शन होने वाला है. ऐसे में इन पदों के उम्मीदवारी के लिए इच्छुक छात्राएं शनिवार से नॉमिनेशन फॉर्म स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी से ले सकेंगी.
पटना. मगध महिला कॉलेज में इस साल 13 पदों के लिए कैबिनेट इलेक्शन होने वाला है. ऐसे में इन पदों के उम्मीदवारी के लिए इच्छुक छात्राएं शनिवार से नॉमिनेशन फॉर्म स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी से ले सकेंगी. वहीं 22 अप्रैल को छात्राएं नॉमिनेशन फॉर्म जमा करेंगी. नॉमिनेशन फॉर्म की तारीख जारी होते ही छात्राओं के बीच इलेक्शन को लेकर चर्चा शुरू हो गयी है. इलेक्शन में प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राएं भाग लेती हैं. नॉमिनेशन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद 25 अप्रैल को इंटरव्यू होगा, जिसे प्राचार्या और सोसाइटी की सदस्यों की ओर से लिया जायेगा. इसमें चयनित छात्राएं ही इलेक्शन में खड़ी होंगी और इसका प्रचार-प्रसार करेंगी. प्राचार्या प्रो नमिता कुमारी ने बताया कि इलेक्शन को लेकर नोटिस जारी किया गया है. 30 को इलेक्शन होगा. अगर इलेक्शन को लेकर कोई बदलाव होता है, इसकी जानकारी छात्राओं को दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










