Nitish Cabinet: शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा फैसला, इन 3 पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली को मंजूरी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Jun 2025 12:27 PM
Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई. जिसमें कई विभागों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और स्वीकृति दी गई. बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया. 3 पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी गई.
Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज हुई, जिसमें कुल 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी. बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पथ निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, गृह विभाग समेत अन्य विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई. ऐसे में विभाग से जुड़ा बड़ा फैसला लिया गया. दरअसल, तीन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी गई.
इन तीन पदों पर नियुक्ति के लिए नियमावली को मंजूरी
बता दें कि, शिक्षा विभाग के लाइब्रेरियन, लिपिक और परिचारियों की नियुक्ति के लिए तैयार नियमावलियों को मंजूरी दी गई है. दरअसल, विभाग की ओर से तैयारी कर ली गई थी, ऐसे में आज मंजूरी भी दे दी गई. इधर, सूत्रों के अनुसार, लिपिकों की नियुक्ति करने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग को सौंपी जा सकती है. तो वहीं, परिचारी पद पर नियुक्तियां जिला स्तर पर करायी जाती हैं.

इतने पदों पर होगी नियुक्तियां…
इसे अलावा लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जिम्मेदारी बीपीएससी को दी जा सकती है. बता दें कि, नियुक्ति के लिए लिपिकों के संभावित पदों की संख्या 1172 और परिचारियों की संख्या 1129 है. हालांकि, लाइब्रेरियन के रिक्त पदों की गणना नहीं हो सकी है. ऐसे में आगे के दिनों में पदों की संख्या बताई जाएगी. इस तरह से बड़ा फैसला शिक्षा विभाग से जुड़ा नीतीश कैबिनेट में लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










