ePaper

CM बनने के सवाल को किया अनसुना! कहीं रहे बेबाक, कहीं साधी चुप्‍पी, जानिए निशांत का अगला कदम क्या?

Updated at : 09 Mar 2026 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
Nishant Kumar Bihar Politics

कभी गंभीर हुए, तो कभी मुस्‍कुराकर सवालों से बचे निशांत.

Nishant Kumar Bihar Politics : नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में एक्टिव नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं वो सवालों के जवाब देने और पत्रकारों के विवादित बयानों से भी बचने के गुर भी सीख रहे हैं. खबर में पढ़‍िए कभी पत्रकारों के सवालों पर असहज हो जाने वाले निशांत ने सहजता से दिया जवाब.

विज्ञापन

Nishant Kumar Bihar Politics : नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति आ चुके हैं. युवा निशांत के ऊपर इस वक्‍त पिता की बड़ी जिम्‍मेदारी संभालने का दबाव है. इस बीच आज निशांत बिल्‍कुल नए अंदाज में नजर आए. वो निशांत जो मीडिया से घबरा जाया करते थे. उससे बचकर निकलते थे, खुद को कैमरे की निगाह से बचाया करते थे. वो आज उन्‍हीं कैमरों का सामना करते नजर आ रहे थे. कभी वो पत्रकारों के सवालों पर असहज हो जाया करते थे. मगर आज जेडीयू ज्‍वाइन करने के दूसरे ही दिन काफी प्रभावित करते नजर आए.

कैसे मीडिया से मुखातिब हुए निशांत

जेडीयू ज्‍वाइन करने के बाद से निशांत एक्टिव नजर आ रहे हैं. कल वो मंदिर और मजार गए. जहां से उन्‍होंने बिहार की जनता को पिता की तरह ही राजनीतिक संकेत देने की कोशिश की. आज अपनी मां मंजू सिन्हा के नाम पर बने पार्क पहुंचे. जहां उन्‍होंने अपनी माता की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण किया और श्रद्धांजलि अर्पित किया. यहां भी उन्‍होंने मीडिया के सवालों का बड़ी ही खूबसूरती से जवाब दिया.

विवाद वाले सवालों से बचकर निकले 

जब निशांत ने अपनी मां मंजू देवी की प्रतिमा पर पुष्‍प अर्पित किया उसके बाद पत्रकारों ने उन्‍हें घेर लिया. सवालों की बौछार के बीच निशांत तेजी से मेच्‍योर होते नेता के रूप में पेश आए. इस दौरान पत्रकारों ने यह पूछा कि उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बनाने की तैयारी चल रही? इसके लिए युवा नेताओं की एक टीम बनाई गई है. जो उन्‍हें मुख्‍यमंत्री बनाना चाहती है. इस सवाल को निशांत ने पूरी तरह से अनसुना कर दिया. और मुस्‍कुराकर आगे बढ़ गए।

मुस्‍कुराकर टाल गए जवाब

वहीं, एक दूसरे सवाल के जरिए भी पत्रकारों ने उनसे अंदर की बात उगलवाने की कोशिश की. उस सवाल को भी वो टालते नजर आए. उससे पूछा गया कि आपके साथ युवाओं की टीम बनी है. इस सवाल पर उन्‍होंने अपनी सहमति जाहिर की. प्रभात खबर डिजिटल ने यह जानकारी अपने पाठकों को दो दिन पहले ही दे दी है.

निशांत ने दिए सधे हुए सरल जवाब

तमाम सवालों के बीच निशांत ने पत्रकारों से केवल इतना कहा कि वो यात्रा पर निकलने वाले हैं. वो बिहार के 38 जिलों में जाएंगे. जहां वो लोगों से मुलाकात करेंगे. जानकारों का मानना है कि निशांत इस यात्रा के जरिए अपने लिए राजनीतिक जमीन तैयार करेंगे। मगर ये यात्रा कब शुरू होगी? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि बिहार के सभी जिलों के अध्‍यक्ष ये तय करेंगे कि उनके यात्रा की रूप रेखा क्‍या होगी. यानी उनके यात्री की तैयारी जल्‍द ही फाइनल होगी.

Also Read : ‘मां की बहुत याद आ रही है’, राजनीति में एंट्री के बाद मां की प्रतिमा पर निशांत ने किया माल्यार्पण, हुए भावुक

विज्ञापन
Keshav Suman Singh

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन