निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे, संजय झा बोले- आगे की रणनीति पार्टी तय करेगी

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :21 Apr 2026 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
nishant kumar bihar yatra news

जदयू कार्यालय में बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते निशांत कुमार

Bihar Politics: निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे. उन्होंने JDU दफ्तर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद यह ऐलान किया. इस यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ रहेंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics: नीतीश के बेटे निशांत कुमार 3 मई से बिहार यात्रा पर निकलेंगे. मंगलवार को JDU कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने यह ऐलान किया. निशांत ने कहा कि इस यात्रा में ‘संजय अंकल’ यानी संजय कुमार झा समेत कई पार्टी के कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे.

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि फिलहाल निशांत कुमार जिलाध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं और आने वाले समय में उनकी यात्रा भी होगी. आगे की रणनीति पार्टी बैठकर तय करेगी.

श्रवण कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नालंदा से विधायक श्रवण कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद उनके नाम को विधानसभा भेजा गया, जिसके बाद नोटिफिकेशन भी जारी हो गया. दरअसल, नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद यह पद खाली हो गया था. इससे पहले हुई बैठक में विधायकों ने श्रवण कुमार के नाम पर सहमति बना ली थी, जिस पर बाद में पार्टी नेतृत्व ने मुहर लगा दी. हाल ही में उनकी सुरक्षा बढ़ाकर Y+ कैटेगरी की कर दी गई है.

सीएम हाउस में हुई अहम बैठक

जदयू विधायकों की एक अहम बैठक सोमवार को सीएम हाउस में हुई, जिसकी अध्यक्षता नीतीश कुमार ने की. करीब 90 मिनट चली इस बैठक में पार्टी ने 2030 तक 200 सीटें जीतने का बड़ा लक्ष्य तय किया. बैठक में नीतीश कुमार ने विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने और जनता के बीच काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे खुद भी पूरे बिहार का दौरा करेंगे और पहले की तरह काम जारी रखेंगे.

बैठक के बाद अनंत सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को मेहनत करने और अगली बार बड़े लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ने को कहा है.

Also Read: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM सम्राट चौधरी, बोले- विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मिला मार्गदर्शन

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन