50 नहीं 44 साल के हैं निशांत कुमार, नीतीश के मंत्री ने बताई सही जन्मतिथि

निशांत कुमार की फाइल फोटो
Bihar Politics: जदयू में शामिल होने के बाद नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार लगातार चर्चा में हैं. इस बीच उनकी उम्र को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे थे. अब जदयू नेता अशोक चौधरी ने स्पष्ट किया है कि निशांत कुमार की सही जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है और उनकी उम्र 44 वर्ष है.
Bihar Politics: निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री के बाद उनकी उम्र को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है. हाल ही में जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेने के बाद वे लगातार पार्टी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में एक्टिव दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच उनकी उम्र को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे थे, जिससे भ्रम की स्थिति बन गई थी.
जदयू नेता ने दी सही जानकारी
इस मामले को स्पष्ट करते हुए जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि निशांत कुमार की जन्मतिथि को लेकर जो जानकारी सामने आ रही थी, वह पूरी तरह सही नहीं थी. उन्होंने मीडिया से अपील भी की कि सही जन्मतिथि और उम्र का ही इस्तेमाल किया जाए.

पहले 1975 बताई जा रही थी जन्मतिथि
दरअसल, कई जगहों पर निशांत कुमार की जन्मतिथि 20 जुलाई 1975 बताई जा रही थी. इसी आधार पर उनकी उम्र करीब 50 साल मानी जा रही थी. सोशल मीडिया और कुछ खबरों में भी यही जानकारी बार-बार दोहराई जा रही थी. इसके बाद उनकी उम्र को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई थीं.
44 वर्ष के हैं निशांत कुमार
इस भ्रम को दूर करते हुए अशोक चौधरी ने बताया कि निशांत कुमार की सही जन्मतिथि 20 जुलाई 1981 है. इस हिसाब से वर्तमान में उनकी उम्र 44 वर्ष है. उन्होंने कहा कि कुछ समाचार एजेंसियों द्वारा गलत जानकारी प्रकाशित की जा रही थी, इसलिए सही तथ्य सामने लाना जरूरी था.
शादी को लेकर भी उठे सवाल
हाल के दिनों में जब निशांत कुमार पार्टी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो कुछ जगहों पर कार्यकर्ताओं ने उनसे शादी करने और परिवार बढ़ाने की सलाह भी दी. इसी दौरान उनकी उम्र को लेकर चर्चा और तेज हो गई. सोशल मीडिया पर भी लोग इस विषय पर अलग-अलग तरह की बातें करने लगे थे.
8 मार्च को जदयू में शामिल हुए थे
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने 8 मार्च को पटना स्थित जदयू कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. इसके बाद से वे लगातार पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों में नजर आ रहे हैं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर रहे हैं.
नई पीढ़ी की राजनीति पर चर्चा तेज
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निशांत कुमार की सक्रियता से बिहार की राजनीति में नई पीढ़ी की भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है. माना जा रहा है कि आने वाले समय में वे पार्टी की गतिविधियों में और ज्यादा सक्रिय दिखाई दे सकते हैं. फिलहाल उनकी उम्र को लेकर चल रहा भ्रम अब पूरी तरह खत्म हो गया है.
Also Read: पटना में गैस की किल्लत पर सड़क जाम, सिलेंडर लेकर सड़क पर उतरे लोग, बिहार के कई जिलों में हाहाकार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




