New Road In Bihar: बिहार में गांवों के सड़कों की बदलेगी सूरत, नई सरकार बनते ही एक्शन में मंत्री अशोक चौधरी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Nov 2025 2:22 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

New Road In Bihar: बिहार में गांवों के सड़कों की सूरत बदलने वाली है. नई सरकार बनते ही ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी एक्शन मोड में आ गए हैं. मंत्री अशोक चौधरी ने घोषणा की है कि गांव के जिस भी टोले में पक्की सड़क नहीं बन पाई है, वहां सरकार लीज पर जमीन लेगी. इसके बाद सड़क निर्माण किया जायेगा.

विज्ञापन

New Road In Bihar: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को सरकार लगातार मजबूत कर रही है. अब नई सरकार का गठन हो गया है. मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. ऐसे में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी फुल एक्शन मोड में आ गए हैं. दरअसल, गांव में जिन भी टोलों में पक्की सड़क नहीं बन पाई है, वहां सरकार रोड बनाने के लिये ग्रामीणों से जमीन लीज पर लेगी.

2013 में शुरू हुई थी योजना

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बड़ा एलान कर दिया है. मंत्री अशोक चौधरी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना साल 2013 में शुरू हुई थी. इस योजना के तहत गांवों के टोलों को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिये 70 प्रतिशत से भी ज्यादा काम हो चुके हैं. लेकिन बाकी के ऐसे टोले जहां सड़क नहीं बन पाई है. इसकी वजह जमीन नहीं मिलना बताया गया. लेकिन अब जल्द ही नई सड़कें बनाई जायेगी. जिससे टोलों की सड़कों का जुड़ाव मुख्य सड़क से हो जायेगा.

वन से टू लेन बनेंगी सड़कें

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के तहत अब तक लगभग 3968 किलोमीटर लंबे रोड का निर्माण हो गया है. सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत 42022 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का लक्ष्य तय किया था. मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि प्रखंड से जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिये टू लेन सड़कें बनाई जायेंगी. फिलहाल, ये सड़कें वन लेन वाली है. जल्द ही इस योजना पर भी काम शुरू किया जायेगा.

नई सरकार बनते ही विकास कार्यों में आई तेजी

इसके साथ ही बिहार सरकार की तरफ से OPRMC (Output and Performance-Based Road Maintenance Contract) लागू कर दिया गया था. इसी प्रणाली के अनुसार राज्य में सड़कों का रख-रखाव किया जा रहा है. इसके अलावा जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियर मॉनिटरिंग के लिये मौजूद रहेंगे. इस तरह से नई सरकार बनने के बाद विकास कार्यों में तेजी आ गई है. जितने भी काम चुनाव के दौरान रूके हुए थे, उनमें तेजी ला दी गई है.

Also Read: Tej Pratap Yadav: महुआ से हारे तेज प्रताप फिर बने ब्लॉगर, बनाया नया यूट्यूब चैनल, यूजर्स ने किये मजेदार कमेंट्स

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन