New Road In Bihar: बिहार के 8 जिलों को बंपर तोहफा, 675 करोड़ की इन 10 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Sep 2025 10:00 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

New Road In Bihar: बिहार के 8 जिलों के लिए बड़ा फैसला लिया गया. केंद्र सरकार की तरफ से 10 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है. इसकी लागत करीब 675 करोड़ रुपये है. मंत्री नितिन नवीन ने बिहार के विकास में इसे बड़ा कदम बताया.

विज्ञापन

New Road In Bihar: बिहार के 8 जिलों को केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) योजना में राज्य सरकार से अनुशंसित आठ जिलों की 10 परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. इसमें 675 करोड़ की लागत से बक्सर, सारण, नवादा, मधुबनी, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया एवं पूर्वी चंपारण जिला की योजनाएं शामिल हैं.

मंत्री नितिन नवीन क्या बोले?

इस संबंध में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इतनी बड़ी राशि की स्वीकृति देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार को विकसित प्रदेश की लिस्ट में शामिल करने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. मंत्री नितिन नवीन ने इन योजनाओं की राशि की स्वीकृति के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया है. यह भी कहा कि बिहार की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार एक साथ काम कर रही है.

ये 10 परियोजनाएं हैं शामिल-

  1. अररिया जिले के जयनगर (भरगामा प्रखंड) से घुरना (नरपतगंज प्रखंड) भारत-नेपाल सीमा तक 30 किलोमीटर सड़क का निर्माण.
  2. बक्सर जिले में एसएच-17 का चौसा-गोला-कोचस पथ (बसाही पुल तक) का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण.
  3. सारण जिले के तरैया क्षेत्र इलाके राज्य राजमार्ग संख्या 104 के 12 किलोमीटर पथ का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण.
  4. नवादा स्टेशन रोड से गोसाई बिगहा, जहाना, लाखमोहना, सुपौल तक की 11.6 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण.
  5. मधुबनी जिले के रामनगर-मोतीपुर खैरा सड़क का 12.5 किलोमीटर तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य.
  6. भागलपुर से गोराडीह होते हुए कोतवाली तक 17.14 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण.
  7. 56.70 करोड़ की लागत से 4.5 किलोमीटर तक भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग (एसएच-19) को एनएच-80 से जोड़ने का कार्य.
  8. 42.50 करोड़ की लागत से मोतिहारी के ढाका-लौखान सड़क का 11 किलोमीटर तक चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य.
  9. 47.42 करोड़ की लागत से मोतिहारी के ही नारीगिर-चंपापुर-आदापुर सड़क का 15.55 किलोमीटर चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य.
  10. 29.48 करोड़ की लागत से पूर्णिया जिले के घमदाहा से कुआरी सड़क 11.2 किलोमीटर का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को भी शामिल किया गया है.

2 साल में परियोजना पूरा करने का लक्ष्य

जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार द्वारा अगले 2 सालों में इन परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है. दरअसल, इसके लिए मंत्री द्वारा विभाग के अधिकारियों को जल्द निविदा करने का आदेश दिया गया है.

Also Read: Bihar Road Project: पूर्णिया में खास सड़क परियोजना को मिली स्वीकृति, इस जिले को होगा बड़ा फायदा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन