New Rail Line Bihar: जल्द ही शेखपुरा-बरबीघा रेल लाइन पर दौड़ सकती है ट्रेन, इन रूटों से होकर पहुंचेगी दानापुर

सांकेतिक तस्वीर
New Rail Line Bihar: बिहार में शेखपुरा-बरबीघा रेल लाइन पर जल्द ही ट्रेन दौड़ सकती है. दरअसल, 20 सितंबर को रेलवे संरक्षा आयुक्त इस रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे. अगर सब कुछ सही रहा तो 21 सितंबर से ही इस रूट पर ट्रेन का परिचालन शुरू किए जाने की संभावना है.
New Rail Line Bihar: बिहार में कई रेल प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिली है. इसके साथ ही कई रेल लाइन बनकर तैयार हो गई है. इसी कड़ी में पिछले कुछ सालों से तैयार किए जा रहे शेखपुरा-बरबीघा-बिहारशरीफ रेलवे लाइन पर ट्रेनों के दौड़ने का वक्त आ गया है. जल्द ही लोगों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है.
21 सितंबर से ट्रेन के परिचालन की संभावना
जानकारी के मुताबिक, 20 सितंबर को रेलवे संरक्षा आयुक्त रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे. इसके बाद अगर सब कुछ सही रहा तो, हरी झंडी मिल जायेगी. इसके बाद 21 सितंबर से ही ट्रेन के इस रेल लाइन पर दौड़ने की संभावना जताई जा रही है. शेखपुरा के स्टेशन प्रबंधक भागवत रविदास की माने तो, रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कार्यक्रम की लिखित सूचना आ गई है.
सीआरएस करेंगे निरीक्षण
बताया जा रहा है कि रेलवे संरक्षा आयुक्त 20 सितंबर को विशेष ट्रेन से शेखपुरा आ सकते हैं और बरबीघा तक रेलवे लाइन की जांच करेंगे. अगर सब सही रहने पर उनकी अनुमति मिलती है तो 21 सितंबर से ही शेखपुरा से दानापुर के बीच रेगुलर ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है.
इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन…
दरअसल, प्रस्तावित ट्रेन सुबह शेखपुरा जंक्शन से खुलेगी और इसके बाद बरबीघा, अस्थावां, बिहारशरीफ होते हुए दानियावां के रास्ते दोपहर में दानापुर तक पहुंचेगी. जानकारी के मुताबिक, दानापुर जाने में यह रेल फतुहा और पटना को बाइपास करके नई रेल लाइन से दानापुर जायेगी. वापसी में ट्रेन शाम में दानापुर से खुलेगी और शेखपुरा तक पहुंचेगी.
अररिया-गलगलिया रेल लाइन को हरी झंडी
इसके अलावा सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया से अररिया-गलगलिया रेल लाइन को हरी झंडी दिखाई और कटिहार-सिल्लीगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया. दरअसल, ट्रेन नंबर 5701 और 5702 है, जो कटिहार से खुलेगी और अररिया, रहमतपुर के साथ-साथ अन्य स्टेशनों से होते हुए सिल्लीगुड़ी तक जाएगी.
Also Read: Aaj Bihar Ka Mausam: आज बिहार के इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान के साथ ठनका का भी अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










