New Bridge In Bihar: भागलपुर में करोड़ों की लागत से बनेगा रेल लाइन और पुल, सीमांचल के लोगों को भी पहुंचेगा फायदा

Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Sep 2025 2:35 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

New Bridge In Bihar: भागलपुर में गंगा नदी पर एक रेल लाइन और पुल करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाला है. जल्द ही जमीन सर्वे का काम शुरू होगा. 2030 तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की संभावना जताई गई है. इसके बनने से सीमांचल के लोगों को भी बड़ा फायदा हो सकेगा.

विज्ञापन

New Bridge In Bihar: बिहार के कई जिलों में सड़कों और पुलों का निर्माण किया जा रहा है. इसी कड़ी में भागलपुर जिले में गंगा नदी पर एक रेल लाइन और पुल का निर्माण किया जायेगा. इसके बनने से नवगछिया और विक्रमशिला के बीच की दूरी कम होगी. इसके साथ ही सीमांचल के लोगों को भी फायदा हो सकेगा. जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की संभावना है.

2178 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान

जानकारी के मुताबिक, भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी से रेलवे के अधिकारी ने मुलाकात की थी. कटारिया और विक्रमशिला के बीच नई रेल लाइन और पुल बनाने की योजना है. इसके निर्माण में 2178 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. दरअसल, कहलगांव, रंगरा और नवगछिया में पड़ने वाले जमीन का जल्द ही सर्वे किया जायेगा. जमीन अधिग्रहण का काम भी किया जायेगा. सब कुछ सही रहा तो जल्द ही निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू होगी.

2030 तक प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावना

दरअसल, इसे लेकर आवेदन दानापुर मंडल की ओर से भू अर्जन कार्यालय को दिया गया है. इसके साथ ही साल 2030 तक इस प्रोजेक्ट के पूरा कर लेने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, बटेश्वर स्थान के पास बनने वाले रेल पुल की लंबाई लगभग 4 किलोमीटर की होगी, जिसकी चौड़ाई करीब 13 मीटर तक की होगी.

लोगों के 3 घंटे बचने की संभावना

बटेश्वर स्थान से गंगा पर पुल और विक्रमशिला से नवगछिया तक रेल लाइन बिछाए जाने की योजना है. इस रेल पुल के बनने से ट्रेनें विक्रमशिला से कटारिया होते हुए नवगछिया जा सकेगी. इसके बन जाने से लोगों के लगभग तीन घंटे की बचत हो सकेगी. इतना ही नहीं, सीमांचल के लोगों को भी इससे फायदा पहुंच सकेगा.

सीमांचल के लोगों को भी हो सकेगा लाभ

दरअसल, पुल बन जाने से नवगछिया के अलावा सीमांचल से आने वाले लोगों को भी फायदा हो सकेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि नवगछिया पहुंचते ही सीधे झारखंड या विक्रमशिला तक पहुंच सकते हैं. इससे जिले में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा. इसके अलावा विक्रमशिला में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Also Read: Bihar Ka Mausam: अगले दो से तीन घंटे में इन जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन