Bihar Ka Mausam: अगले दो से तीन घंटे में इन जिलों में बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने और ठनका गिरने की भी चेतावनी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 21 Sep 2025 1:36 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार के चार जिलों मधेपुरा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने, बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के चार जिलों मधेपुरा, सुपौल, अररिया और पूर्णिया में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने, बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

22 सितंबर को इन जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 सितंबर को आधे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. उन जिलों में सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, बेगूसराय, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले के लिए चेतावनी जारी की गई है.

शनिवार को बिहार का मौसम

शनिवार की बात करें तो, बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई. पटना, बक्सर, छपरा, रक्सौल और बांका में तेज बारिश रिकॉर्ड की गई. छपरा में सबसे अधिक 36.6 मिमी वर्षा हुई, जबकि पटना में जलजमाव जैसी स्थिति देखने को मिली. वैशाली और सीवान में ठनका गिरने की घटनाएं भी दर्ज की गईं.

पटना में मौसम का हाल

पटना में शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में पटना और आसपास के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पटना में तापमान की बात करें तो, यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दरअसल, पिछले कुछ दिनों में लगातार हुई बारिश के कारण लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिली.

बिहार में बदले मौसम की वजह

मौसम में बदलाव को लेकर विभाग की तरफ से बताया गया कि इस समय मानसून टर्फ लाइन बिहार-झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रही है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया भी सक्रिय है. इन दोनों परिस्थितियों से बिहार में नमी का स्तर बढ़ गया है. यही वजह है कि हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला जारी है और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की संभावना बनी हुई है.

Also Read: Amrit Bharat Express: बिहार के 22 स्टेशनों पर होगा अमृत भारत ट्रेन का स्टॉपेज, पैसेंजर्स को मिल रही ये सुविधाएं…

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन