बिहार में NEET घोटाला: सरकारी डॉक्टर, स्कॉलर और पैथोलॉजिस्ट का गठजोड़ बेनकाब, करोड़ों की ठगी का हुआ खुलासा

Published by :Abhinandan Pandey
Published at :06 May 2025 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
neet paper leak scam| NEET scam: Government doctor, scholar and pathologist's nexus exposed, fraud worth crores revealed

पुलिस के गिरफ्त में अपराधी

NEET Exam Scam In Bihar: बिहार में NEET परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें कई जिलों की पुलिस ने संगठित गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इस रैकेट में डॉक्टर, पूर्व सफाईकर्मी और मेडिकल स्टूडेंट शामिल थे, जो मोटी रकम लेकर फर्जी उम्मीदवारों को परीक्षा दिलवा रहे थे. पुलिस जांच में अब तक कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं और मामले की जांच तेजी से जारी है.

विज्ञापन

NEET Exam Scam In Bihar: बिहार में NEET परीक्षा में फर्जीवाड़े का एक बड़ा खुलासा हुआ है. जिसमें समस्तीपुर और अररिया पुलिस ने बेगूसराय जेल के सरकारी डॉक्टर डॉ. रंजीत कुमार और दरभंगा निवासी रामबाबू मल्लिक को गिरफ्तार किया है. वहीं टेलीग्राम पर ‘NEET पेपर लीक’ नाम से ग्रुप बनाकर ठगी करने वाले पैथोलॉजिस्ट फैज को भी पुलिस ने दबोचा है.

डॉ. रंजीत और रामबाबू ने प्रत्येक अभ्यर्थी से 10-10 लाख रुपये की डील की थी. जिसमें से 1 से 1.5 लाख रुपये एडवांस लिया गया था. बाकी रकम रिजल्ट आने के बाद देने की बात थी. स्कॉलर को 4 लाख रुपये में तैयार किया गया था. रंजीत अभ्यर्थियों की व्यवस्था करता था और रामबाबू स्कॉलर (परीक्षा में बैठने वाला फर्जी छात्र) की.

बड़े परीक्षा माफिया के रूप में हुई सफाईकर्मी की पहचान

पुलिस जांच में पता चला है कि रंजीत समस्तीपुर के विभूतिपुर का रहने वाला है और बेगूसराय जेल में 2022 से डॉक्टर है. वह 3 अप्रैल से छुट्टी पर था और परीक्षा से दो दिन पहले से ही अभ्यर्थियों को मैनेज कर रहा था. गिरफ्तारी के समय उसके मोबाइल में 6 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, फोटो और हस्ताक्षर मिले. रामबाबू दरभंगा का निवासी है और पहले DMCH में सफाईकर्मी था. उसकी पहचान एक बड़े परीक्षा माफिया से DMCH में ही हुई थी.

टेलीग्राम के जरिए होती थी छात्रों से डील

अररिया पुलिस ने फैज को गिरफ्तार किया है, जो इस्लामनगर का रहने वाला है और टेलीग्राम पर @MeBldur नाम से ग्रुप चला रहा था. फैज ने NEET का पेपर पहले देने का झांसा देकर 6 छात्रों से UPI के माध्यम से पैसे लिए थे. फैज ने 2021 में बांग्लादेश के सिलहट स्थित नॉर्थ ईस्ट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था और कुछ अन्य छात्रों का एडमिशन कराने से उसे पैसे मिलने लगे. इसके बाद लालच में आकर उसने भारत लौटकर ठगी शुरू कर दी.

पुलिस कर रही बैंक खातों को फ्रीज

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर कई जिलों में छापेमारी हुई, जिसमें SIT का गठन कर समस्तीपुर में रंजीत और रामबाबू को कार में बैठे हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने फैज का बैंक खाता डिटेल मांगा है और खाते को फ्रीज करने की तैयारी है. फिलहाल इस मामले में 7-8 और लोगों से पूछताछ चल रही है और कई अहम सुराग पुलिस को मिले हैं.

Also Read: IPL की तर्ज पर बिहार में होगा BPL, 5 करोड़ में बिकेंगी टीमें, इस दिन से पटना में होगी T-20 लीग की शुरुआत

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन