पटना जिले के बिक्रम के नए सीओ से मिलीं नगराध्यक्ष, किसानों और जमीन संबंधी मामलों के त्वरित समाधान की उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन

नगरध्यक्ष ने किया सीओ से मुलाकात

पटना जिले के बिक्रम में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी मयंक शेखर से नगराध्यक्ष मनीता कुमारी ने मुलाकात की. उन्होंने किसानों और आम लोगों की जमीन संबंधी परेशानियों को उठाया और त्वरित समाधान की मांग की.

विज्ञापन

पटना जिले के बिक्रम से रवि प्रकाश की रिपोर्ट

पटना जिले के बिक्रम प्रखंड में नवपदस्थापित अंचल अधिकारी (सीओ) मयंक शेखर के पदभार ग्रहण करने के बाद नगराध्यक्ष मनीता कुमारी ने वार्ड पार्षदों के साथ उनसे शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर नए सीओ का स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग

मुलाकात के दौरान नगराध्यक्ष मनीता कुमारी ने किसानों और आम लोगों को जमीन से जुड़े कार्यों में आने वाली परेशानियों का मुद्दा उठाया. उन्होंने नए सीओ से अनुरोध किया कि दाखिल-खारिज, परिमार्जन और अन्य राजस्व मामलों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें.

सीओ ने बेहतर सेवा का दिया भरोसा

सीओ मयंक शेखर ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता आम लोगों और किसानों के कार्यों का त्वरित निष्पादन करना है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जमीन से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा और कार्यालय आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर वार्ड पार्षद अभिजीत कुमार उर्फ रिशु, संतोष कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, समाजसेवी अनिल कुमार, प्रियरंजन कुमार उर्फ छोटे जी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन