बिहार की महिलाओं के लिए पीएम मोदी ने खोला पिटारा, खाते में ट्रांसफर किये 10-10 हजार रुपये
Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Sep 2025 12:22 PM
पीएम मोदी ने किया मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ
Mukhyamantri Mahila Rojgara Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किये. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण और स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाना है.
Mukhyamantri Mahila Rojgara Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया. इसके साथ ही बिहार की 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किये. इस योजना का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और महिलाओं में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ाना है.
हर परिवार की एक महिला को लाभ
इसके साथ ही बिहार के हर परिवार की एक महिला इसका लाभ ले सकेंगी. इस राशि की मदद से वह अपनी पसंद के व्यवसाय या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकेंगी. पहली किस्त के रूप में आज 10 हजार रुपये ट्रांसफर किये गए. इसके बाद भविष्य में 6 महीने की समीक्षा के बाद लाभार्थियों को अतिरिक्त आर्थिक सहायता भी दी जा सकेगी.
2 लाख रुपये तक की मदद
दरअसल, महिलाओं द्वारा शुरू किए गए काम की 6 महीने की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद जरूरत के अनुसार 2 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद की जाएगी. इस राशि की मदद से महिलाएं 18 तरह के नए काम की शुरुआत कर सकती हैं.
क्या बोलें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार?
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी ऑनलाइन उपस्थित रहे. राज्यभर की महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता इस आयोजन से जुड़े. जिसमें सीएम नीतीश ने लालू यादव पर जमकर हमला बोला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, “ये तो हट गया था 7 साल के बाद तो पत्नी को बना दिया सीएम. इससे पहले कोई ऐसा किया था. वो केवल अपने परिवार को देखते हैं. हमलोग जनता के लिए काम करते हैं. हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है.” इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर करने पर खुशी जताई.
Also Read: Bihar News: बिहार के ये हैं टॉप 5 तेजी से विकसित होते जिले, जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










