Mahila Rojgar Yojana: 'पहले हर काम पति से पूछकर करती थी, लेकिन अब खुद निर्णय लेती हूं', 10 हजार मिलने पर महिलाओं ने क्या-क्या किया, जानिये
Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Nov 2025 3:14 PM
सांकेतिक तस्वीर
Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को सरकार की तरफ से 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है. ऐसे में कई महिलाओं ने अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर किये. इसके साथ ही बताया कि इस राशि से उन्होंने क्या-क्या किया. आइये जानते हैं...
Mahila Rojgar Yojana: बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत रोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये महिलाओं को दिये जा रहे हैं. ऐसे में महिलाओं ने इस राशि से क्या कुछ किया, इसके बारे में खुल कर बताया. किसी महिला लाभुक ने बताया कि 10 हजार रुपये से किराना दुकान खोली है और उसे ठीक से चला रही हैं. जबकि दूसरी महिला लाभुक ने कहा है कि उसने सिलाई मशीन खरीदी. अब सिलाई सेंटर खोलकर अन्य महिलाओं को सिलाई की ट्रेनिंग दे रही हैं.
सीएम नीतीश को दिया इसका श्रेय
महिलाओं ने यह भी बताया कि आगे भी मदद राशि मिलने पर वे बेहतर करेंगी. पश्चिम चंपारण जिले की रहने वाली लाभार्थी सुनीता देवी ने कहा कि वह ओम जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदी है. उन्होंने जीविका समूह से जुड़ने के बाद जीवन में बदलाव का श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये पर एक किराना दुकान की शुरुआत की और रोजाना 1000 रुपये तक की बिक्री हो जाती है. अब वह दुकान में और अधिक पूंजी जोड़कर इसे एक बेहतर किराना केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती हैं.
10 हजार रुपये से किराना दुकान की शुरुआत
भागलपुर जिले की रहने वाली लाभार्थी फूलन कुमारी ने बताया कि वह कनक जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदी है. उन्होंने कहा कि जीविका समूह से जुड़ने के बाद जीवन में काफी बदलाव आया. पहले हर काम पति से पूछकर करती थी, लेकिन अब जीविका से जुड़ने के बाद अपना निर्णय खुद लेने लगी हैं. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये मिलने पर एक किराना दुकान की शुरुआत की, जिससे अच्छी आमदनी हो रही है. परिवार का भरण-पोषण अच्छे ढंग से हो रहा है.
दरभंगा की फूल देवी ने खुद का शुरू किया रोजगार
इसके साथ ही दरभंगा जिले की रहने वाली फूल देवी ने बताया कि वह प्रगति जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदी है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10,000 रुपये मिलने पर सिलाई मशीन खरीदकर अपना रोजगार शुरू किया. इससे घर की जरूरतें पूरी होने लगी हैं. यदि योजना से आगे और सहायता मिलती है, तो एक सिलाई सेंटर खोलकर अन्य जीविका दीदियों को अपने यहां रोजगार भी देना चाहती हैं. इस तरह से बिहार की कई महिलाओं ने नई शुरुआत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










