कैंपस : मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही को कुलपति प्रतिनिधिमंडल में किया गया शामिल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही को इस्राइल सरकार की ओर से इस्राइल में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय कुलपति प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी शाही को इस्राइल सरकार की ओर से इस्राइल में आयोजित होने वाली पांच दिवसीय कुलपति प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया है. इस्राइल में 21 से 25 जुलाई तक विशेष बैठक आयोजित की जायेगी. भारत में इस्राइल के राजदूत नेओर गिलोन की ओर से मगध विश्वविद्यालय के कुलपति को आमंत्रण पत्र दिया गया है. उपरोक्त प्रतिनिधि मंडल में भारत के चुनिंदा विश्वविद्यालयों के कुलपति व अति प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रमुख शामिल होंगे. इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य भारत और इस्राइल के मध्य सार्थक सहयोग व संवाद को बढ़ावा देना है. उपरोक्त प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से कुलपति और संस्थाओं के प्रमुख इस्राइल के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर इस्राइल के समृद्ध सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत की भी जानकारी लेंगे. साथ ही साथ दोनों देशों के मध्य शैक्षणिक सहयोग व संबंधों को बढ़ावा देने की गतिविधियों पर सार्थक विमर्श किया जायेगा. इस कार्यक्रम के लिए कुलपति को राज्य सरकार व कुलाधिपति कार्यालय के द्वारा अनुमति दे दी गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










