महात्मा गांधी सेतु पर चलते-चलते धू-धूकर जलने लगी बस, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान, देखें वीडियो

जलती बस
Patna News: महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार की शाम एक बस में चलते-चलते अचानक आग लग गई. इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई है.
Bihar News: पटना को हाजीपुर से जोड़ने वाली महात्मा गांधी सेतु पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. पुल के पाया नंबर चार के समीप वैशाली से पटना की ओर जा रही सीएनजी बस में आग लग गई. यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. घटना के वक्त बस में कई यात्री सवार थे. आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही मौके पर गंगा ब्रिज थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई है. दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अभी तक इस मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार, तेरसिया मोड के पास बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस में आग लग गई. इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे जो आग लगते ही बस से कूदने लगे और किसी तरह अपनी जान बचाई. मौके पर पहुंची गंगा ब्रिज थाना की पुलिस तथा तीन फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाया. बस हाजीपुर जंक्शन से पैसेंजर लेकर पटना जंक्शन जा रही थी. बस में आग लगते ही बस चालक और खलासी मोके से फरार हो गया. 11 जनवरी को भी महात्मा गांधी सेतु पर बस में आग लगी थी.
इसे भी पढ़ें: Video: पटना में अपराधियों को दबोचने पिस्टल लेकर उतरी ‘लेडी सिंघम’, 4 गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें: कुम्भ स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस पटना में पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










