ePaper

Video: पटना में अपराधियों को दबोचने पिस्टल लेकर उतरी ‘लेडी सिंघम’, 4 गिरफ्तार

Updated at : 18 Feb 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
patna encounter

Patna Encounter: पटना में मंगलवार को गोलीबारी करने के बाद कुछ अपराधी एक घर में छुप गए थे. जिन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस ने भी पूरी मुस्तैदी दिखाई. मौके पर कई थानों की पुलिस और एसटीएफ हथियार लेकर किसी भी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार थी.

विज्ञापन

Patna Encounter: पटना के कंकड़बाग स्थित राम लखन पथ पर मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. रंगदारी नहीं दिए जाने पर अपराधियों ने यहां फायरिंग की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी. पटना एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसटीएफ और ब्लैक कमांडो को भी मौके पर बुलाया गया. अपराधी पहले बाहर फायरिंग कर रहे थे, लेकिन पुलिस को देखते ही वे एक घर में छिप गए और वहां से फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस भी हथियारों के साथ पूरी तरह से अलर्ट थी. इस दौरान एसटीएफ और ब्लैक कमांडो एके 47 के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार थे और महिला पुलिस कर्मी भी हथियारों के साथ पूरी तरह से अलर्ट थीं. आखिरकार पुलिस ने मामले में करीब तीन घंटे तक ऑपरेशन चलाया और बिना किसी जान-माल के नुकसान के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा, ‘चूंकि उस बिल्डिंग में आम नागरिक थे, इसलिए पुलिस ने काफी धैर्य से काम लिया. पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं हुई. सभी आम नागरिक सुरक्षित हैं.’

इसे भी पढ़ें: Bhagalpur News: सिल्क सिटी भागलपुर की ‘धड़कन सैंडिस कंपाउंड’ पर 44.60 करोड़ खर्च, सेवा-सुविधाएं तालों में कैद

इसे भी पढ़ें: Video: कंकड़बाग में फायरिंग के बाद फिल्मी स्टाइल में घर को घेरा, देखें कैसे पहुंची STF

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola