ePaper

टैंकर लॉरी से कुचल बाइक चालक की मौत

Updated at : 18 Mar 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
टैंकर लॉरी से कुचल बाइक चालक की मौत

तेज रफ्तार टैंकर लॉरी से कुचल कर सोमवार की दोपहर बाइक चालक अधेड़ की मौत हो गयी है

विज्ञापन

मारुफगंज मंडी से दाल की खरीदारी कर लौट रहा था

प्रतिनिधि, पटना सिटी

तेज रफ्तार टैंकर लॉरी से कुचल कर सोमवार की दोपहर बाइक चालक अधेड़ की मौत हो गयी है. घटना बाइपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के समीप की है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बाइपास व यातायात थाना की पुलिस पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. वहीं घटना के बाद टैंकर का चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है. यातायात थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान कंकड़बाग के अशोक नगर रोड नंबर आठ बी निवासी 51 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई है. मौके पर पहुंचे सअनि सुनील पासवान ने बताया कि मृतक मारुफगंज मंडी से दाल की खरीदारी कर उसे बाइक पर लाद घर जा रहा था. तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. परिजनों के अनुसार दिलीप कुमार दुकानदारी करते थे. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक के पीछे तीन बोरा में दाल लेकर गुरु गोविंद पथ के रास्ते महादेव स्थान एनएच पर पहुंचा. इसी बीच बाइक घुमाने के लिए जैसे ही बढ़ा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर लॉरी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे बाइक के साथ नीचे गिर गया और टैंकर से कुचल गया. पुलिस ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गयी. मामले में जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

MAHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन