चाकू से वार कर मोबाइल व नकद लूटा

Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 30 May 2025 12:37 AM

विज्ञापन

patna news: मनेर. थाना क्षेत्र के सराय में एक ऑटो चालक को तीन की संख्या में रहे बाइक सवार अपराधियों ने चाकू से वार कर मोबाइल फोन, 8000 नकद व सोने का लॉकेट लूट लिया.

विज्ञापन

मनेर. थाना क्षेत्र के सराय में एक ऑटो चालक को तीन की संख्या में रहे बाइक सवार अपराधियों ने चाकू से वार कर मोबाइल फोन, 8000 नकद व सोने का लॉकेट लूट लिया. सूचना पर ऑटो चालक के परिजन जुटे और भाग रहे तीन में एक को पकड़ पिटाई करते हुए मनेर पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि मनेर के सराय निवासी अरुण राय का पुत्र बिट्टू कुमार हर रोज की तरह बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे दानापुर से ऑटो चलाकर घर लौट रहा था. सराय भूतनाथ मंदिर से पहले बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे रोका और जबरन बाइक पर बैठा लिया. उसके बाद शाहपुर के लक्ष्मी चक देवी मंदिर के समीप ले जाकर मारने लगे. इस दौरान उन लोगों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया. इस बात की सूचना ग्रामीण ने किसी तरह परिवार वालों को दी. जब परिजन पहुंचे तो दो अपराधी भाग गये. जबकि एक अपराधी विकास कुमार उर्फ चंगू को लोगों ने पकड़ लिया. वहीं ऑटो ड्राइवर बिट्टू का पटना के पीएमसीएच में चल रहा. जिसकी हालत चिंताजनक बतायी जा रही है. वहीं लोगों की पिटाई से घायल आरोपी को विकास को मनेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में पीड़ित ने थाने में लेकर शिकायत की है. जिसमे शाहपुर लक्ष्मी चक निवासी विकास कुमार उर्फ चंगू समेत तीन लोगों का नामजद अभियुक्त बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIPIN PRAKASH YADAV

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन