पटना में शकील अहमद खान के घर जाएंगे राहुल गांधी, बेटे आयान खान की शायरी के थे दीवाने

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Feb 2025 9:07 AM

विज्ञापन

MLA Son Suicide: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. जो उनकी 19 दिनों में दूसरी यात्रा होगी. वे कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के घर जाएंगे उनसे मुलाकात कर ढाढस बढ़ाएंगे.

विज्ञापन

MLA Son Suicide: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. जो उनकी 19 दिनों में दूसरी यात्रा होगी. वह पटना के एसकेएम हॉल में स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौधरी की जयंती समारोह में शामिल होंगे. उसके बाद कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के घर जाएंगे उनसे मुलाकात कर ढाढस बढ़ाएंगे. बता दें कि सोमवार को शकील अहमद के बेटे ने MLC आवास पर आत्महत्या कर ली थी.

18 जनवरी को आयान ने राहुल से की थी मुलाकात

बता दें कि अयान खान एक प्रतिभाशाली लड़का था जो पढ़ने-लिखने में होशियार था और शेरो-शायरी करने का शौकीन था. वह 18 जनवरी को राहुल गांधी के बिहार दौरे के दौरान मंच पर विधायक शकील अहमद खान के साथ मौजूद था और अपनी शायरियों से महफिल सजा दी थी. लेकिन दुर्भाग्य से राहुल गांधी अब उस प्रतिभावान लड़के से नहीं मिल पाएंगे क्योंकि वह अब हमारे बीच नहीं है.

दलित वोट बैंक को साधेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दलित वोट बैंक को साधना है. जो बिहार विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. कांग्रेस पार्टी बिहार में अपनी रणनीति बना रही है और दलित और पिछड़े वर्ग के वोटरों को लुभाने पर जोर दे रही है.

Also Read: स्टेज पर डांस कर रहे दूल्हे के दोस्त पर युवक ने चलाई गोली, मर्डर का लाइव वीडियो देखिए

सुबह 9:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे कांग्रेस नेता

बता दें कि राहुल गांधी सुबह 9:40 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर एयरपोर्ट से सीधे मौर्या होटल जाएंगे. जहां से वह कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद, वह पार्टी के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के घर जाएंगे और फिर शाम को दिल्ली रवाना होंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन