ePaper

नये सिरे से मत्रियों को मिली जिले की जिम्मेदारी

Updated at : 13 Jun 2024 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
नये सिरे से मत्रियों को मिली जिले की जिम्मेदारी

नये सिरे से बिहार के सभी जिलों का प्रभारी मंत्री का कार्य आवंटित कर दिया गया है. इसमें सबसे अधिक भाजपा कोटे के मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

विज्ञापन

सम्राट को पटना और विजय चौधरी को नालंदा और पूर्णिया का प्रभार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिला का प्रभारी बनाया गया कैबिनेट विभाग ने जारी की अधिसूचना संवाददाता,पटना नये सिरे से बिहार के सभी जिलों का प्रभारी मंत्री का कार्य आवंटित कर दिया गया है. इसमें सबसे अधिक भाजपा कोटे के मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है. जदयू के वरीय मंत्री विजय कुमार चौधरी को भी दो जिलाें पूर्णिया और नालंदा का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली जिला, डाॅ प्रेम कुमार को नवादा जिला, श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा जिला, संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद जिला, सुमित कुमार सिंह को सारण जिला, रेणु देवी को सीवान जिला, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय दरभंगा और बेगूसराय जिले, नीरज कुमार सिंह को कटिहार जिला, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद जिले, लेशी सिंह को मधुबनी जिला, मदन सहनी को सुपौल जिला, नीतीश मिश्रा को अररिया और गया जिले, नितिन नवीन को बक्सर और कैमूर जिले, डाॅ दिलीप कुमार जायसवाल को सहरसा जिला, महेश्वर हजारी को खगड़िया जिला, शीला कुमारी को शेखपुरा और लखीसराय जिले, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण जिला, जनक राम को पश्चिम चंपारण जिला, हरी सहनी को अरवल जिला, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज जिला, जयंत राज को रोहतास जिला, मो जमा खान को किशनगंज और शिवहर जिले, रत्नेश सदा को जमुई जिला, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर जिला , सुरेंद्र मेहता को बांका जिला और संतोष कुमार सिंह को भागलपुर जिला का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन