संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Updated at : 07 Jul 2024 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

दानापुर. शाहपुर थाने के उसरी शिकारपुर में दिलीप कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सुमन देवी की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गयी.

विज्ञापन

दानापुर. शाहपुर थाने के उसरी शिकारपुर में दिलीप कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सुमन देवी की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गयी. मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. यह घटना शाहपुर थाने के उसरी शिकारपुर में शनिवार की सुबह घटी है. घटना के बाद ससुरालवाले मृतका के डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर फरार हो गये. पुलिस मृतका के सास व भैसुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. मृतका के भाई कुश कुमार के बयान पर मृतका के पति दिलीप कुमार, ससुर मुन्ना कुमार, सास, भैसुर समेत अन्य पर मामला दर्ज करा गया है. बताया जाता है कि दीघा थाने के कुर्जी निवासी राजू राय ने अपनी पुत्री सुमन कुमारी की शादी शाहपुर थाने के उसरी शिकारपुर निवासी मुन्ना कुमार के पुत्र दिलीप कुमार से 12 मई 2022 में की थी. मृतका के भाई कुश ने बताया कि शनिवार की सुबह सवा नौ बजे जीजा दिलीप ने फोन कर बताया कि आपकी बहन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना पर जब हमलोग मृतका के ससुराल पहुंच तो मेरी बहन का शव नहीं मिला. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद करने के लिए खोजबीन शुरू किया. मृतका के सास व भैसुर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. तब जाकर काफी देर के बाद मृतका के पति दिलीप ऑटो से शव लाकर घर के पास फेंक कर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि शादी के बाद से मृतका के पति और ससुराल वाले दहेज के लिए बराबर मारपीट कर प्रताड़ित करते थे. उन्होंने दहेज के लिए मारपीट कर मेरी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है. काफी देर के बाद मृतका के डेड़ वर्षीय पुत्री को पुलिस के सहयोग से बरामद किया गया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि मृतका के भाई कुश के बयान पर दहेज हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है. मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन