बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता में मरियम फातिमा शीर्ष पर

Published at :12 May 2024 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता में मरियम फातिमा शीर्ष पर

बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता में पांचवें चक्र की समाप्ति के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा पांच अंक बनाकर शीर्ष पर चल रही हैं.

विज्ञापन

पटना़ बिहार राज्य महिला शतरंज प्रतियोगिता में पांचवें चक्र की समाप्ति के बाद शीर्ष वरीयता प्राप्त मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा पांच अंक बनाकर शीर्ष पर चल रही हैं. साढ़े चार अंकों के साथ गया की परी सिन्हा दूसरे स्थान पर चल रही है़ं चार अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप तीसरे स्थान पर चल रही हैं. मरियम फातिमा ने काले मोहरों से खेलते हुए नेहा सिंह को 38 चालों में पराजित कर दिया. तीन नंबर बोर्ड पर खेल रही गया की परी सिन्हा ने वैशाली की रश्मि प्रिया को बाजी छोड़ने पर मजबूर कर दिया. दो नंबर बोर्ड पर मिन्की सिन्हा (4 अंक) ने अदीबा उल्लाह (3.5 अंक) को, पांच नंबर बोर्ड पर पूर्णियां की श्वेता कुमारी (4 अंक) ने बक्सर की श्रेया कुमारी (3 अंक) को, छह नंबर बोर्ड पर दरभंगा की मनीषा यादव (4 अंक) ने सहरसा की कुमारी प्रेरणा (3 अंक) को, सात नंबर बोर्ड पर भोजपुर की अर्पिता सिंह ने मुजफ्फरपुर की आद्या श्री (3 अंक) को और नौ नंबर बोर्ड पर छपरा की मोहिनी पंडित ने पटना की अंकिता राज को पराजित कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन