जदयू, बसपा और लोक मोर्चा से कई ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

Updated at : 07 May 2024 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू, बसपा और लोक मोर्चा से कई ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा, कैमूर जिला बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शोभनाथ राम, कैमूर में जदयू जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जनार्दन निराला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजद में शामिल हुए

विज्ञापन

संवाददाता,पटना

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व लोजपा के पूर्व प्रत्याशी शिवशंकर सिंह कुशवाहा, कैमूर जिला बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शोभनाथ राम, कैमूर में जदयू जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जनार्दन निराला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजद में शामिल हुए. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि पूरे देश मे बदलाव की बयार चल रही है. बिहार ने हर बदलाव का नेतृत्व किया है, चाहे 1977 हो या 1989 हो, इस बार भी बदलाव का नेतृत्व बिहार कर रहा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बदलाव की जिस क्रांति की शुरुआत बिहार से की है उसकी गूंज पूरे देश मे सुनाई दे रही है. आज समाज के हर वर्गों का साथ और समर्थन तेजस्वी यादव के साथ है. लोग भाजपा से मुक्ति चाहते हैं. इसीलिए अभी तक जिन क्षेत्रों में चुनाव हुए इंडिया गठबंधन को भारी समर्थन मिला है. आगे होने वाले चुनावों में भी यही स्थिति रहने वाली है. कहा कि बिहार में एनडीए को इक्का दुक्का सीट भले मिल जाए, बल्कि अधिकांश सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को मतदाताओं का व्यापक समर्थन मिल रहा है.

इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, विधान परिषद सदस्य डॉ उर्मिला ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, मदन शर्मा, बबन कुशवाहा, कैमूर जिला राजद के जिलाध्यक्ष अकलू राम सहित पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन