फुलवारीशरीफ में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में भाकपा माले का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Author Ajit kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

माले-खेग्रामस का प्रदर्शन

Patna Bulldozer action : फुलवारीशरीफ में भाकपा माले और खेग्रामस ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने गरीबों के लिए आवास, रोजगार और जमीन के पर्चे की मांग उठाई.

विज्ञापन

Patna Bulldozer action : भाकपा माले एवं अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले बुधवार को रानीपुर पुल से फुलवारी प्रखंड मुख्यालय तक मार्च निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए गरीबों को आवास, रोजगार, जमीन का पर्चा और मजदूर कॉलोनी निर्माण सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

आपके शहर में

विज्ञापन
Image

कई नेताओं ने किया प्रदर्शन का नेतृत्व

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक गोपाल रविदास, भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरदेव दास, जिला कमेटी सदस्य जयप्रकाश पासवान, साधु शरण प्रसाद, खेग्रामस के प्रखंड सचिव देवीलाल पासवान तथा अध्यक्ष सरीफा माझी ने किया. प्रदर्शन में अनिल कुमार, चंद्रवंशी मंटू साह, भोला चौधरी, ललीन पासवान, रंजन दास, नौलेश कुमार यादव, कामेश्वर पंडित, जनमजय समेत बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए.

बुलडोजर राज का किया विरोध

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में बुलडोजर राज नहीं चलने दिया जाएगा. उन्होंने सरकार से गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने, मनरेगा के तहत नियमित काम देने तथा मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की.


जमीन का पर्चा और मजदूर कॉलोनी की उठी मांग

प्रदर्शनकारियों ने वर्षों से बसे गरीब परिवारों को जमीन का पर्चा देने, मजदूर कॉलोनी का निर्माण कराने तथा गोनपुरा मॉडल स्कूल के स्थानांतरण पर रोक लगाने की भी मांग उठाई.

बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन फुलवारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा. नेताओं ने कहा कि अंचलाधिकारी के आने पर प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा करेगा. भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरदेव दास ने कहा कि यदि सरकार गरीबों और मजदूरों की मांगों की अनदेखी करती रही तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

Also Read: बांकीपुर बचाने खुद उतरेंगे नितिन नवीन, पटना आकर बनाएंगे बीजेपी की जीत का प्लान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन