Bihar News: 25 लाख महिलाओं के खाते में आज आएंगे 10-10 हजार रुपये, सीएम नीतीश करेंगे ट्रांसफर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Oct 2025 7:54 AM

विज्ञापन

नीतीश कुमार की फाइल फोटो

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को नीतीश सरकार का बड़ा तोहफ़ा मिलने जा रहा है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये यानी कुल 2500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

विज्ञापन

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की राजनीति और समाज दोनों के लिए अहम दिन शुक्रवार का होने वाला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की दूसरी किस्त ट्रांसफर करेंगे. कुल 2500 करोड़ रुपये की यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए लाभार्थियों तक पहुंचेगी.

इस अवसर पर पटना के 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में सुबह 10:30 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी मौजूद रहेंगे.

26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खाते में आए थे पैसे

यह दूसरा मौका है जब योजना की राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में डाली जाएगी. इससे पहले 26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में 75 लाख महिलाओं को 7500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए थे.

शहरों से भी 10 लाख से अधिक नए आवेदन

गौरतलब है कि अगस्त में मुख्यमंत्री नीतीश ने हर घर की एक महिला को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की थी. सितंबर से यह योजना लागू भी हो गई. ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी क्षेत्रों में भी महिलाओं ने इस योजना के लिए भारी संख्या में आवेदन किया है. जीविका समूह से जुड़ना इस योजना की अनिवार्य शर्त है, जिसके कारण अब शहरों से भी 10 लाख से अधिक नए आवेदन आए हैं.

6 और 17 तारीख को भी खातों में भेजी जाएगी राशि

सरकार का कहना है कि योजना का लाभ चरणबद्ध तरीके से सभी महिलाओं तक पहुंचेगा. इसी कड़ी में अक्टूबर महीने में 6 और 17 तारीख को भी खातों में राशि भेजी जाएगी. दिसंबर तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि महिला रोजगार योजना विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए सरकार का सबसे बड़ा दांव है, जो न केवल महिलाओं को आर्थिक संबल देगा बल्कि ग्रामीण और शहरी दोनों स्तरों पर वोट बैंक को भी मज़बूत करेगा.

Also Read: चुनावी शोर के बीच महिलाओं के खाते में 10-10 हजार भेजती रहेगी सरकार, सीएम नीतीश ने बताई तारीखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन