ePaper

महाराष्ट्र- झारखंड में एसटीएफ की कार्रवाई, पांच कुख्यात गिरफ्तार

Updated at : 11 May 2025 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
महाराष्ट्र- झारखंड में एसटीएफ की कार्रवाई, पांच कुख्यात गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ को अंतर्राज्यीय संगठित अपराध के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना बिहार एसटीएफ को अंतर्राज्यीय संगठित अपराध के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है. एसटीएफ की विशेष टीम ने झारखंड, महाराष्ट्र और बिहार के विभिन्न जिलों में सघन अभियान चलाकर पांच वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सबसे अहम गिरफ्तारी झारखंड के गिरिडीह से विवेकानंद ठाकुर की हुई है. गिरफ्तार अपराधियों में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर, कुख्यात गिरोहों के सदस्य और पुलिस पर हमले के आरोपी शामिल हैं. उनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, फर्जी दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है. बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने नौ मई को गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अंतरराज्यीय हथियार तस्कर विवेकानंद ठाकुर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार विवेकानंद ठाकुर, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है. तलाशी के दौरान उसके पास से दो रेगुलर राइफल (.315 बोर), 125 जिंदा कारतूस, दो फर्जी हथियार लाइसेंस और एक फर्जी बीएसएफ का पहचान पत्र बरामद किया गया. पूछताछ में विवेकानंद ने स्वीकार किया कि वह हथियारों की तस्करी में संलिप्त है और उसने अपने गिरोह के दूसरे सदस्य राम पुकार राय का नाम भी उजागर किया. इसके आधार पर टीम ने रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से भोजपुर निवासी राम पुकार राय को गिरफ्तार किया. दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है. महाराष्ट्र से जहानाबाद का कुख्यात अपराधी पकड़ा गया एसटीएफ की एक टीम ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के जयसिंधपुर थाना क्षेत्र से कुख्यात अपराधी मंटूश उर्फ ननका को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मंटूश, पिता राम सागर यादव उर्फ बोचू यादव, निवासी भवानी बिगहा, थाना चिकसौरा, जिला नालंदा का रहने वाला है. यह अपराधी 27 दिसंबर 2024 को ओकारी थाना क्षेत्र में पुलिस बल पर फायरिंग की घटना में शामिल था. उसके खिलाफ ओकारी थाना में कांड संख्या 625/24 के तहत बीएनएस की धारा 121(1), 121(2), 109, 132, 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 में प्राथमिकी दर्ज है. इसके अतिरिक्त, मंटूश के खिलाफ जहानाबाद, पटना और नवादा के विभिन्न थानों में लूट, डकैती और अवैध हथियार रखने से संबंधित कई मामले दर्ज हैं. सीतामढ़ी में सरोज राय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार बिहार एसटीएफ ने 8 मई को सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र से देवेश कुमार उर्फ छोटू राय को गिरफ्तार किया. देवेश कुमार, पिता जटाशंकर राय, निवासी बतरौली, थाना महिन्दवारा, सीतामढ़ी का रहने वाला है. वह महिन्दवारा थाना कांड संख्या 93/23 में वांछित था. देवेश, पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी सरोज राय का सगा भाई है और उसी गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जाता है. देवेश के खिलाफ हत्या, डकैती और हथियार तस्करी से जुड़े कई संगीन मामले लंबित हैं. जहानाबाद से अरवल का टॉप-10 वांछित अपराधी गिरफ्तार एसटीएफ ने जहानाबाद जिले से रवि कुमार उर्फ रंजन कुमार को भी गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी, पिता नरेश यादव उर्फ दिनेश यादव, निवासी करणी बिगहा, थाना पारस बिगहा, जिला जहानाबाद का रहने वाला है. उसके खिलाफ किंजर थाना कांड संख्या 165/23 दर्ज है. रवि कुमार अरवल जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था. उस पर पटना और अरवल के विभिन्न थानों में कई लूट और डकैती के गंभीर मामले दर्ज हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन