मध्यमा : 15 मई तक त्रुटि में सुधार के लिए करें आवेदन

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
मध्यमा : 15 मई तक त्रुटि में सुधार के लिए करें आवेदन

बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा परीक्षा का परिणाम पहले ही जारी कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बिहार राज्य संस्कृत शिक्षा बोर्ड ने मध्यमा परीक्षा का परिणाम पहले ही जारी कर दिया है. बोर्ड ने कहा कि यदि किसी परीक्षार्थी के परीक्षा फल में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, विद्यालय के नाम आदि में कोई त्रुटि हो तो संबंधित परीक्षार्थी विद्यालय के प्रधानाध्यापक के माध्यम से 15 मई तक बाेर्ड कार्यालय, पटना में आवेदन जमा करेंगे. ऐसा नहीं करने पर त्रुटि में सुधार नहीं हो पायेगा. परीक्षा से असंतुष्ट परीक्षार्थी यदि अपनी उत्तर पुस्तिका का स्क्रूटनी करना चाहते हैं वे भी 15 मई तक आवेदन बोर्ड कार्यालय में जमा कर सकते हैं. स्क्रूटनी के लिए आवेदन अधिकतम दो सैद्धांतिक विषयों में किया जा सकता है. स्क्रूटनी में मात्र अंकों का योग एवं अमूल्यांकित उत्तरों का मूल्यांकन किया जायेगा. स्क्रूटनी के लिये प्रति विषय चार सौ रुपये शुल्क जमा करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन