ePaper

पौष शुक्ल षष्ठी को बाढ़ में हुआ भव्य मां सती जन्मोत्सव

Updated at : 27 Dec 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
पौष शुक्ल षष्ठी को बाढ़ में हुआ भव्य मां सती जन्मोत्सव

बाढ़ प्रखंड के सतीपुरी बेढ़ना गांव में पौष शुक्ल पक्ष षष्ठी के अवसर पर मां सती जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. इस आयोजन में सती परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए.

विज्ञापन

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाढ़ प्रखंड के सतीपुरी बेढ़ना गांव में मां सती जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. यह आयोजन हिंदी तिथि पौष शुक्ल पक्ष षष्ठी, 26 दिसंबर शुक्रवार को संपन्न हुआ. इस अवसर पर गांव में धार्मिक माहौल देखने को मिला. मां सती की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण एकत्रित हुए.

कार्यक्रम में सती परिवार के सदस्य अशोक पांडेय, रजनीश पाण्डेय और लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने विशेष भूमिका निभाई. पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां सती की आराधना की गई. महिलाओं ने भक्ति गीत गाए और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा संपन्न की.

गांववासियों के सहयोग से आयोजन को भव्य रूप दिया गया. जन्मोत्सव के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ग्रामीणों ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन