सीबीएसइ : मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों को तुरंत करें रिलीव

Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों को तुरंत करें रिलीव

सीबीएसइ 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा जारी है. परीक्षा के साथ मूल्यांकन कार्य जारी है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना सीबीएसइ 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा जारी है. परीक्षा के साथ मूल्यांकन कार्य जारी है. कई विषयों का मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा है. इसको देखते हुए सीबीएसइ ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर शिक्षकों को रिलीव करने को कहा है. मूल्यांकन कार्य के लिए रिलीव नहीं करने वाले स्कूलों पर सीबीएसइ कार्रवाई करेगा. सीबीएसइ ने कहा है कि मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों को स्कूलों से राहत नहीं मिलने के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है. नोडल सुपरवाइजर और हेड एग्जामिनर्स की ओर से यह शिकायत आ रही है. इस पर सीबीएसइ ने शिक्षकों को जल्द रिलीव करने के लिए स्कूलों से कहा है.

विज्ञापन
Anurag Pradhan

लेखक के बारे में

By Anurag Pradhan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन