ePaper

कैंपस : लोयोला हाइस्कूल : कल आयोजित होगा एलुमनाइ मीट का आयोजन

Updated at : 01 Nov 2024 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : लोयोला हाइस्कूल : कल आयोजित होगा एलुमनाइ मीट का आयोजन

कुर्जी स्थित लोयोला हाइस्कूल के पूर्ववर्ती छात्र संघ की ओर से एलुमनाइ मीट का आयोजन तीन नवंबर को आयोजित किया जायेगा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना कुर्जी स्थित लोयोला हाइस्कूल के पूर्ववर्ती छात्र संघ की ओर से एलुमनाइ मीट का आयोजन तीन नवंबर को आयोजित किया जायेगा. एलुमनाइ मीट में देश-विदेश में बेहतर कार्य करने वाले पूर्व विद्यार्थी शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10:30 बजे से शुरू किया जायेगा. इस विशेष आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्ववर्ती छात्र हिस्सा लेंगे. इसमें कॉरपोरेट, नागरिक सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे. एलुमनाइ मीट में पुराने दोस्तों को फिर से एक दूसरे के साथ मिलने और स्कूल में बिताये गये पलों की याद ताजा करने का अवसर मिलेगा. एलुमनाइ मीट में शामिल होने के लिए इच्छुक पूर्ववर्ती विद्यार्थी छात्र संघ के दीपक कुमार से 9355666969 या अनुज राज से 7352229184 पर संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन