Patna News: पटना के ज्वेलरी शॉप में 50 लाख की लूट, ग्राहक बनकर घुसे थे बदमाश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Jan 2025 9:03 PM
मौके पर पुलिस अधिकारी
Patna News: पटना के दानापुर में स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार को बदमाशों ने 50 लाख की लूट की है. यह घटना सगुना खगौल रोड पर स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई.
Patna News: पटना के दानापुर में स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप में शुक्रवार को बदमाशों ने 50 लाख की लूट की है. यह घटना सगुना खगौल रोड पर स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई. बताया जा रहा है कि शो रूम खुलते ही 6 से ज्यादा बदमाशों ने हथियार के दम पर इस वारदात को अंजाम दिया. ज्वेलरी शॉप के स्टाफ ने बताया कि बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे थे. पहले एक आरोपी शॉप में आया और अंगूठी दिखाने को कहा. इसके बाद उसका दूसरा साथी आया और पिस्टल तान दी, फिर बाकी साथी भी शॉप में घुस गए. हथियार दिखाकर बैग में ज्वेलरी रखने को कहा.
ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे आधा दर्जन अपराधी
सूचना मिलने पर सिटी एसपी एएसपी भानू प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज समेत पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन करने में जुटे गये है. शाॅप के मैनेजर के मुताबिक करीब पौने बारह बजे आधा दर्जन लोग ग्राहक बनकर शाप में आए थे. घुसते ही अपराधियों ने कनपटी पर पिस्तौल तान दी. उसके बाद शाप में आराम से लूटपाट की. उसके बाद करीब 50 लाख के जेवरात व 27 हजार रुपए नकद लूट कर फरार हो गए.
Also Read: पहले प्रेमिका को मारी गोली फिर खुद को भी कर लिया खत्म, एक प्रेम कहानी का ऐसे हुआ अंत
हथियार बंद थे मुंह पर नकाब पहने अपराधी
मैनेजर ने आगे बताया कि अपराधी मुंह पर नकाब पहन हुए थे. लूटपाट कर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया. शॉप के मालिक निखिल ने बताया कि आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने शाप में घुस कर लूटपाट कर करीब 40-50 लाख के जेवरात व 27 हजार नगद रूपए लूटपाट कर बाइक सवार अपराधियों फरार हो गए. मौके पर पहुंची कई थाने की पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है. सिटी एसपी शरथ आर एस ने बताया कि मामले की छानबीन किया जा रहा है और डॉग स्क्वाड व FSL की टीम बुलाकर छानबीन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










