प्रीमियम आइसक्रीम ब्रांड लंदन डेयरी आ रही बिहार, वैशाली के मोतीपुर में यूनिट लगा रही है हल्दीराम
Published by : Ashish Jha Updated At : 28 Jan 2025 2:11 PM
Investment in Bihar: इस संबंध में उद्योग विभाग से आनंद डेयरी ने अपने प्रस्ताव पर बात भी की है. ग्रूस एंड ग्रेस कंपनी भी खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की योजना में है. यह कंपनी पूर्णत: स्वचालित पोहा मशीन व बायो फ्यूएल के क्षेत्र में 905 करोड़ रुपये निवेश करेगी.
Investment in Bihar: पटना. प्रीमियम आइसक्रीम ब्रांड बनाने वाली लंदन डेयरी बिहार आने की तैयारी कर रही है. लंदन आइसक्रीम को बनाने वाली कंपनी अलाना कंज्यूमर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड ने इस बारे में उद्योग विभाग से संपर्क किया है. आनंद डेयरी भी बिहार में अपनी उत्पादन इकाई शुरू करने की तैयारी में है. खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) क्षेत्र की बड़ी कंपनी हल्दीराम ने मोतीपुर में अपनी यूनिट के निर्माण पर काम आरंभ किया है. उम्मीद है कि नवंबर तक हल्दीराम की यूनिट अस्तित्व में आ जाएगी. कैटल फीड का निर्माण करने वाली एक कंपनी को बियाडा ने जमीन भी उपलब्ध कराई है. इसके अतिरिक्त खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की कई बड़ी इकाइयों ने भी बियाडा को जमीन के लिए संपर्क किया है.
ग्रूस एंड ग्रेड भी अपने प्रस्ताव के साथ, 905 करोड़ निवेश करेगी
लंदन डेयरी कई तरह के प्रीमियम डेयरी उत्पाद बना रही है. आइसक्रीम के साथ-साथ लंदन डेयरी के चॉकलेट भी उपलब्ध हैं. महानगरों में लंदन डेयरी के उत्पाद दिखते रहे हैं. आनंद डेयरी भी बिहार में 50 करोड़ रुपये का निवेश कर अपनी यूनिट शुरू करने की तैयारी में है. इस संबंध में उद्योग विभाग से आनंद डेयरी ने अपने प्रस्ताव पर बात भी की है. ग्रूस एंड ग्रेस कंपनी भी खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में निवेश की योजना में है. यह कंपनी पूर्णत: स्वचालित पोहा मशीन व बायो फ्यूएल के क्षेत्र में 905 करोड़ रुपये निवेश करेगी.
मधुबनी मखाना प्राइवेट लिमिटेड 25 करोड़ का निवेश करेगी
खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में एक मखाना प्रसंस्करण यूनिट भी आ रही. मधुबनी मखाना प्राइवेट लिमिटेड अपने प्रोजेक्ट पर 25 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. मैन पावर सर्विस फर्म विजन इंडिया लिमिटेड वीएसपीएल ने पिछले साल विभिन्न क्षेत्रों में 51,457 युवाओं को रोजगार के अवसर दिए हैं. संस्थान ने बिहार के 12,864 युवाओं को नौकरी मुहैया कराई है. ये संस्थान बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के मझोले शहरों और कस्बाई इलाकों टियर 02 एवं 03 तथा ग्रामीण इलाकों के युवाओं को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाती है. वैशाली निवासी संस्थान के मुख्य कार्य अधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि एंप्लॉय इंडिया कैंपेन का यह चौथा संस्करण था.
Also Read: भोजपुरी गायक सूरज सिंह गिरफ्तार, नीतीश कुमार और लालू यादव पर अश्लील गीत गाने का है आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










