ePaper

भोजपुरी गायक सूरज सिंह गिरफ्तार, नीतीश कुमार और लालू यादव पर अश्लील गीत गाने का है आरोप

Updated at : 28 Jan 2025 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Crime News| Patna News: Assam Rifle soldier arrested for waving pistol at Patna Junction

सांकेतिक फोटो

Bhojpuri Singer: चर्चित भोजपुरी गायक सूरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गायक सूरज सिंह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लेकर अश्लील गीत गाने का आरोप है.

विज्ञापन

Bhojpuri Singer: पटना. बिहार में चर्चित भोजपुरी गायक सूरज सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गायक सूरज सिंह पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लेकर अश्लील गीत गाने का आरोप है. नवादा पुलिस ने गायक सूरज सिंह को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर बनए गए अश्लील गाने की जानकारी वरीय अधिकारियों को मिली थी, जिसके बाद बाद पुलिस ने कार्रवाई की है. इसके बाद एसपी ने कार्रवाई की है.

होली के लिए बनाया गया था अश्लील गीत

बिहार में भोजपुरी गीतों को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन कई बार इन गीतों के जरिए अश्लीलता परोसने के आरोप भी लगते रहते हैं. एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें भोजपुरी गीत के बहाने अश्लीलता परोसा गया है. इस गीत में सीएम नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर अश्लील टिप्पणी की गई है. बताया जा रहा है कि होली पर्व को लेकर यह गीत बनाया गया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद इस पर पुलिस ने संज्ञान लिया है. सोशल मीडिया पर इस गीत को सुनने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने गायक पर कार्रवाई की मांग भी की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गाने को लेकर जदयू ने भी एतराज जताया है. जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह ने इस गाने पर आपत्ति जताई है. राजद की ओर से भी इस गाने की आलोचना की गयी है.

मोबाइल में मिले कई और चौकानेवाले कंटेंट

इस मामले को लेकर साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति बताया कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. युवक वारसलीगंज प्रखंड के चकवाया गांव का निवासी है. डीएसपी प्रिया ज्योति के अनुसार जय नंदन रावत के बेटे सूरज सिंह को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है. वह मूल रूप से एक स्थानीय गायक हैं और इस तरह कई भोजपुरी गाने गाए हैं. उनके पास से जो मोबाइल बरामद हुआ है उसमें कई तरह के अन्य कंटेंट भी पाए गए है, जो हैरान करने वाले हैं.

गिरफ्तार गायक से पुलिस कर रही पूछताछ

डीएसपी प्रिया ज्योति ने कहा कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया के नोडल प्रभारी से उसके X प्रोफाइल को भी फिलहाल होल्ड कराया गया है, क्योंकि उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर अश्लील गाने को अपलोड किया था. वरीय अधिकारी को जानकारी मिली और फिर इस मामला को संज्ञान लिया गया और फिर युवक को नालंदा से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल गिरफ्तार गायक से पुलिस पूछताछ कर रही है. बिहार के नवादा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव पर एक अश्लील गाना गाया गया था. पुलिस ने इस मामले में गाना बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more at: कालका मेल पर हमला, एसी कोच के शीशे टूटे, बेकाबू भीड़ ने मचाया गया स्टेशन पर बवाल

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन