ePaper

Lok Sabha Elections 2024: आरजेडी के दीपक यादव सबसे धनवान, जानें किनके पास है सबसे कम संपत्ति

Updated at : 17 May 2024 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: आरजेडी के दीपक यादव सबसे धनवान, जानें किनके पास है  सबसे कम संपत्ति

Lok Sabha Elections 2024 छठे चरण के 86 उम्मीदवारों में 26 उम्मीदवारों ने अपने शपथ पत्र में आपराधिक मामला होने की सूचना दी है. इनमें 22 पर गंभीर मामलों के आरोप हैं.

विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024 बिहार में पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में सबसे धनवान वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से राजद के उम्मीदवार दीपक यादव हैं. उनकी चल और अचल संपत्ति करीब 74 करोड़ रुपये से अधिक की है. पैसे वालों में दूसरे नंबर पर वैशाली लोकसभा सीट से लोजपा रामविलास की उम्मीदवार वीणा देवी हैं. इनके पास करीब 46 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति है. तीसरे नंबर पर महाराजगंज लोकसभा सीट से ओवैसी की पार्टी के अखिलेश्वर प्रसाद सिंह हैं. इनकी संपत्ति करीब 36 करोड़ रुपये की है.

एडीआर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी है. वहीं सीवान लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार देवकांत मिश्रा की चल और अचल संपत्ति मात्र 18 हजार रुपये की है. ये पांचवे चरण के सबसे कम पैसे वाले उम्मीदवार हैं. बड़े आयकर दाताओं में पहले नंबर पर वाल्मीकीनगर के राजद उम्मीदवार दीपक यादव हैं. इन्होंने 2022-23 में चार करोड़ 72 लाख रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है.

इनकी स्वयं की आय करीब चार करोड़ रुपये रही. दूसरे नंबर पर वैशाली की लोजपा रामविलास की उम्मीदवार वीणा देवी हैं. इन्होंने 2022-23 में एक करोड़ 28 लाख रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है. बड़े आयकर दाताओं में तीसरे नंबर पर वैशाली सीट से राजद उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला हैं. इन्होंने 2022-23 मे एक करोड़ 12 लाख रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है.

धनवान में वीणा देवी दूसरे नंबर पर कर्जदारों में सबसे ऊपर

सबसे अधिक कर्जदारों में वैशाली की वीणा देवी ऊपरी पायदान पर हैं. इनपर करीब करीब 16 करोड़ की देनदारी है. दूसरे नबर पर विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला हैं, जिनके उपर करीब सात करोड़ और तीसरे नंबर पर वाल्मीकिनगर के दीपक यादव हैं, जिनके ऊपर छह करोड़ रपये की देनदारी है. छठे चरण के 86 उम्मीदवारों में 26 उम्मीदवारों ने अपने शपथ पत्र में आपराधिक मामला होने की सूचना दी है. इनमें 22 पर गंभीर मामलों के आरोप हैं. 35 करोड़पति उम्मीदवार हैं. इस तरह औसतन एक उम्मीदवार की संपत्ति तीन करोड़ 97 लाख रुपये है. चार उम्मीदवारों पर हत्या का मुकदमा चल रहा है, जबकि तीन पर हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं.

राजद के चार उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, भाजपा के तीन पर आरोप

छठे चरण में राजद के चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें चारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. भाजपा के तीन उम्मीदवार हैं और सभी पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. एआइएमआइएम के तीन में दो पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, 34 निर्दलीय उम्मीदवारों में सात के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं.

नौ निर्दलीय उम्मीदवार भी करोड़पति

निर्दलीय उम्मीदवारों में नौ करोड़पति हैं. भाजपा के तीन,जदयू के चार,राजद के चार, कांग्रेस के दो और एआइएमआइएम के दो उम्मीदवार करोड़पति हैं. वीआइपी और लोजपा रामविलास के एक-एक उम्मीदवार भी करोड़पति हैं. राजद के उम्मीदवारों के पास दूसरे दलों के उम्मीदवारों से औसतन अधिक संपत्ति है. राजद के चार उम्मीदवारों की संपत्ति 27 करोड़ रुपये है. वहीं बसपा के सात उम्मीदवारों की संपत्ति सोलह लाख है, जबकि भाजपा उम्मीदवारों की संपत्ति 11 करोड़ और जदयू उम्मीदवारों की संपत्ति की चार करोड़ रुपये है. खास बात यह कि एआइएमआइएम के तीन उम्मीदवारों की संपत्ति 12 करोड़ रुपये से अधिक है.

तीन उम्मीदवार केवल साक्षर

छठे चरण के 86 उम्मीदवारों में तीन उम्मीदवार केवल साक्षर हैं, जबकि 12 उम्मीदवार आठवीं पास हैं. इसी तरह दसवीं पास 12 उम्मीदवार हैं और 15 उम्मीदवार इंटर पास हैं. 23 उम्मीदवार स्नातक डिग्रीधारी हैं और 17 उम्मीदवार पीजी डिग्रीधारी हैँ. दो उम्मीदवार पीएचडी डिग्रीधारी हैँ.

महाराजगंज से कांग्रेस के आकाश सबसे कम उम्र के उम्मीदवार

छठे चरण में नौ उम्मीदवार की आयु पचीस से तीस साल के बीच है. 31 से 40 साल के उम्मीदवारों की संख्या 22 है. वहीं 41 से पचास साल के बीच के 24 तथा 51 से साठ साल उम्र के 20 उम्मीदवार हैं. 61 से 70 साल के सात और 71 से 80 साल के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. महाराजगंज से कांग्रेस के 33 वर्षीय उम्मीदवार आकाश कुमार सिंह सबसे कम उम्र के दलीय उम्मीदवार हैं. इनकी संपत्ति करीब छह करोड़ रुपये की है. वहीं सीवान से राजद के 77 वर्षीय अवध बिहारी चौधरी छठे चरण में सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार हैं.

ये भी पढ़ें..

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कर अमित शाह ने कही ये बात, वायरल होने लगा वीडियो…

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन