ePaper

पूरे राज्य में लोजपा करेगी नव संकल्प महासभा

Updated at : 02 Jun 2025 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
पूरे राज्य में लोजपा करेगी नव संकल्प महासभा

लोजपा (रा) पूरे राज्य में नवसंकल्प महासभा करेगी. इसकी शुरुआत आठ जून को आरा से होगी. इसकी विशेष रूप से तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

शुरुआत आठ जून को आरा से

संवाददाता,पटना

लोजपा (रा) पूरे राज्य में नवसंकल्प महासभा करेगी. इसकी शुरुआत आठ जून को आरा से होगी. इसकी विशेष रूप से तैयारी चल रही है.दरअसल,आरा की महासभा की तैयारी की समीक्षा बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अन्य क्षेत्र में भी आने वाले दोनों में सभा आयोजित करने का निर्देश दिया.उसके बाद पार्टी इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है.

आरा में सात जिलों के 33 विधानसभाओं क्षेत्रों के पार्टी के अधिकारी जुटेंगे

आरा में नवसंकल्प महासभा करके लोजपा (रा) शाहाबाद और मगध के सात जिलों के 33 विधानसभाओं क्षेत्रों को साधने की रणनीति बनायी जायेगी.2020 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 137 क्षेत्रों में चुनाव लड़ी थी,जिसमें काफी सीटें शाहबाद क्षेत्र में थी.लोजपा (रा) के कारण एनडीए को इस क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ था. 22 में से महज तीन सीटों पर ही एनडीए को जीत मिली थी, जबकि अन्य सीटें महागठबंधन की झोली में चली गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन