Video : बिहार पुलिस पर भारी पड़ा शराब माफिया का तोता, पुलिस ने पूछा सवाल तो जानें पक्षी ने क्या दिया जबाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2023 4:38 PM
गया में शराब माफिया के घर पर दारोगा ने जब तोते को देखा तो उन्हें लगा शायद तोता उन्हें शराब माफिया के बारे में कुछ जानकारी दे देगा और उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी. लेकिन पिंजरे में बंद तोता पुलिस की टीम को देखकर लगातार पापा कटोरे कटोरे कटोरे बोल रहा था
शराबबंदी वाले इस बिहार में अब पुलिस को शराब माफिया का पता लगाने के तोते से पूछताछ करनी पर रही है. बिहार पुलिस का एक अजीबो -गरीब वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिसकर्मी तोते से बात कर शराब धंधेबाजों का पता लगाने में जुटे हैं. लेकिन तोते ने पुलिस को अपने में मालिक के बारे में कुछ नहीं बताया और पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. यह वीडियो गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.
दरअसल पुलिस की एक टीम शराब माफिया को पकड़ने के लिए उसके गांव में छापेमारी करने गयी थी. लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले शराब धंधेबाज अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर छोड़ कर मौके फरार हो गया. पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो उस वक्त घर में तोते के अलावा परिवार का एक भी सदस्य मौजूद नहीं था. फिर क्या दारोगा ने जब तोते को देखा तो उन्हें लगा शायद तोता उन्हें शराब माफिया के बारे में कुछ जानकारी दे देगा और उन्होंने उससे पूछताछ शुरू कर दी. लेकिन पिंजरे में बंद तोता पुलिस की टीम को देखकर लगातार पापा कटोरे कटोरे कटोरे बोल रहा था
गया में तोते से शराब माफिया का राज उगलवाने की कोशिश कर रहे थे दारोगा pic.twitter.com/Gcxfe3c6ra
— Anand shekhar (@shekharanand76) January 26, 2023
तोते द्वारा कोई खास जबाव नहीं देने के बावजूद पुलिस कर्मी उससे सवाल जवाब करने लगे. वो पुछ रहे थे कि ऐ तोतवा अमृत मल्लाह कहां गया? कटोरा में दारू बनाता है? कहां गैलो तोहर मालिक? तोरा छोड़के भाग गैइलौ.. दारोगा कन्हैया तोते से सवाल करते रहे और तोता अपने अंदाज में जवाब देता रहा कि पापा कटोर-कटोरे-कटोरे. इस मामले मीन दारोगा का कहना है कि तोते को देखने के बाद कोशिश की गयी की उससे कुछ जानकारी प्राप्त हो सके लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया. तोता शायद अपने मालिक व उसके परिवार के लोगों की आवाज पहचानता है. इसकी वजह से वह कोई जानकारी नहीं दे सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










