पटना जंक्शन पर रैपिडो कार से शराब की खेप बरामद, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

Updated:
विज्ञापन
रैपिडो कार से बरामद शराब की खेप

रैपिडो कार से बरामद शराब की खेप

पटना जंक्शन गोलंबर के पास पुलिस ने एक रैपिडो कार से शराब की खेप बरामद की. ब्रीफकेस में छिपाकर ले जाई जा रही शराब के साथ तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

पटना जंक्शन गोलंबर के पास वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक रैपिडो कार से शराब की खेप बरामद की. शराब एक बड़े ब्रीफकेस में छिपाकर ले जाई जा रही थी. हालांकि पुलिस की जांच के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया. इस मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

रैपिडो कार बुक कर ले जा रहा था शराब

पुलिस के अनुसार, एक युवक ने पटना जंक्शन के पास रैपिडो कार बुक की थी. कार आने पर उसने अपना ब्रीफकेस डिक्की में रख दिया और गंतव्य की ओर रवाना हो गया. इसी दौरान पटना जंक्शन गोलंबर पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी. जब पुलिस ने कार की डिक्की खोलकर जांच शुरू की, तो कार में बैठा युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया.

ब्रीफकेस से मिली शराब की खेप

तलाशी के दौरान पुलिस ने डिक्की में रखे ब्रीफकेस को खोला, जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर ली और मामले की जांच शुरू कर दी. हालांकि फरार तस्कर की तलाश जारी है.

रैपिडो चालक को नहीं थी शराब की जानकारी

पूछताछ में रैपिडो चालक ने बताया कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि यात्री के सामान में शराब रखी हुई है. जांच के बाद पुलिस ने चालक को छोड़ दिया. वहीं जिस मोबाइल नंबर से रैपिडो कार बुक की गई थी, उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. अब उसी के आधार पर तस्कर की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन