राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश से कटती रही बिजली

Updated at : 27 Apr 2020 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य के कई हिस्सों में आंधी-बारिश से कटती रही बिजली

पटना : राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार की रात और रविवार की सुबह आंधी-बारिश से बिजली आती-जाती रही. हालांकि, बिजली के संयंत्रों में किसी भी जगह बड़ी क्षति या ब्रेक डाउन की सूचना नहीं है. बिजली कंपनी ने इसे ट्रिपिंग की समस्या बतायी है. साथ ही कहा है कि 11 केवी […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में शनिवार की रात और रविवार की सुबह आंधी-बारिश से बिजली आती-जाती रही. हालांकि, बिजली के संयंत्रों में किसी भी जगह बड़ी क्षति या ब्रेक डाउन की सूचना नहीं है. बिजली कंपनी ने इसे ट्रिपिंग की समस्या बतायी है. साथ ही कहा है कि 11 केवी कुछ फीडरों में ट्रिपिंग हुई जिसे कुछ ही समय में ठीक कर लिया गया. कंपनी ने राज्य में बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए पूरी तैयारी का दावा किया है.

राजधानी पटना में 11 केवी के करीब 250 फीडर में से आठ-दस फीडर में ट्रिपिंग की सूचना मिली, इन्हें कुछ ही घंटों में ठीक कर लिया गया. सूत्रों का कहना है कि शनिवार रात और रविवार सुबह पटना, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, दरभंगा आदि जिलों में तेज हवा चली और बारिश हुई.

इस कारण इन सभी जिलों के कई हिस्सों से बिजली कट होती रही. बिजली कंपनी के सूत्रों का कहना है कि तेज हवा के कारण कई इलाकों में एहतियातन बिजली काटी गयी थी, लेकिन हवा कम होते ही कुछ ही घंटों में सभी जगह बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर ली गयी. कुछ जगह फीडर में ट्रिपिंग की समस्या हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन