विप चुनाव : भाजपा ने उतारे छह नये चेहरे, आठ पुराने को दिया मौका, कांग्रेस के छह और उम्मीदवार घोषित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Mar 2022 7:15 AM
सीवान में टुन्न जी पांडेय की जगह मनोज कुमार सिंह ओर गोपालगंज में आदित्य नारायण पांडेय की जगह राजीव कुमार को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है. जिन छह उम्मीदवारों का टिकट बरकरार रखा गया है
पटना. भाजपा ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के लिए अपने 12 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी सूची के मुताबिक छह सीटिंग विधान पार्षदों को टिकट मिला है, जबकि छह नये उम्मीदवारों पर दांव लगाया गया है. पार्टी ने सारण से सच्चिदानंद राय की जगह धर्मेंद्र कुमार सिंह को, जबकि औरंगाबाद से राजन कुमार सिंह की जगह दिलीप कुमार सिंह को टिकट दिया है. राजन कुमार सिंह ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था.
पिछले 25 वर्षों से औरंगाबाद प्रखंड के प्रमुख रहे दिलीप कुमार सिंह को पिछले ही दिनों प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने पार्टी में शामिल कराया था. इसके साथ ही समस्तीपुर से निवर्तमान विधान पार्षद रहे स्व. हरिनारायण चौधरी के पुत्र डॉ तरुण कुमार को टिकट दिया गया है. वहीं, सुनील कुमार सिंह के निधन से खाली हुई दरभंगा सीट से सुनील चौधरी को टिकट मिला है. सीवान में टुन्न जी पांडेय की जगह मनोज कुमार सिंह ओर गोपालगंज में आदित्य नारायण पांडेय की जगह राजीव कुमार को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है. जिन छह उम्मीदवारों का टिकट बरकरार रखा गया है, उनमें संतोष सिंह, बबलू गुप्ता, रजनीश कुमार, नूतन सिंह, डॉ दिलीप जायसवाल और अशोक अग्रवाल शामिल हैं.
पटना. कांग्रेस ने शुक्रवार को बिहार विधान परिषद की छह और सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक के हस्ताक्षर से जारी सूची के अनुसार गोपालगंज से ओम प्रकाश गर्ग, रोहतास व कैमूर से विनोद पांडेय, दरभंगा से मो इम्तियाज, पूर्णिया, अररिया व किशनगंज से तौसिफ आलम, नवादा से निवेदिता सिंह और समस्तीपुर से अविनाश कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है. इसके पहले कांग्रेस ने आठ प्रत्याशियों की सूची जारी की थी.
Also Read: सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए अप्रैल में अभियान, गांवों में उपलब्ध रहेंगे हर मौजे के दो-दो नक्शे
-
औरंगाबाद ———– दिलीप कुमार सिंह
-
रोहतास-कैमूर ———– संतोष सिंह
-
सारण ———– धर्मेंद्र कुमार सिंह
-
सीवान ———– मनोज कुमार सिंह
-
गोपालगंज ———– राजीव कुमार
-
पूर्वी चंपारण ———– राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता
-
दरभंगा ———– सुनील चौधरी
-
समस्तीपुर ———– डॉ तरुण कुमार
-
बेगूसराय-खगड़िया ———– रजनीश कुमार
-
सहरसा, मधेपुरा व सुपौल —– नूतन सिंह
-
पूर्णिया, अररिया व किशनगंज —- डॉ दिलीप जायसवाल
-
कटिहार ———– अशोक अग्रवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










